Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Suniel Shetty ने किया लाडली बेटी Athiya Shetty को बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर

11:20 AM Nov 05, 2023 IST | Ekta Tripathi

अभिनेता सुनील शेट्टी ने रविवार को अपनी बेटी अथिया शेट्टी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुनील ने इंस्टाग्राम पर अथिया के हल्दी समारोह की एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय बेबी," इसके बाद एक दिल वाला इमोटिकॉन भी लिखा। सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर अर्चना पूरन सिंह, सोनू सूद और संजय कपूर समेत कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया, और अथिया को बर्थडे विश किया। फैंस ने भी खूब प्यार उड़ेला और उन्होंने सुनील शेट्टी-अथिया की पापा-बेटी की क्यूट जोड़ी बताया।

Advertisement

मोनोक्रोम तस्वीर में, 62 वर्षीय अभिनेता अपनी बेटी के गालों परकिस करते नजर आ रहे हैं। वही तस्वीर साझा करने के तुरंत बाद, उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, "@athiyashetty को जन्मदिन की शुभकामनाएं"एक अन्य यूजर ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्रिय।"एक यूजर ने लिखा, "हैप्पी बडे, अथिया।" माना शेट्टी से शादी करने वाले सुनील के दो बच्चे हैं - अथिया और अहान शेट्टी।

अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी, 2023 को खंडाला में सुनील के फार्महाउस पर सात फेरे लिए। शादी के बाद सुनील ने फोटोग्राफर्स से बात की और उनके आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

शादी में शामिल होने वाले चुनिंदा दोस्तों में डायना पेंटी, कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर और अनुष्का रंजन के साथ उनके पति आदित्य सील भी शामिल थे। क्रिकेटर वरुण आरोन और इशांत शर्मा भी पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ शामिल हुए। इवर्क फ्रंट की बात करे तो सुनील अगली बार अक्षय कुमार, संजय दत्त और रवीना टंडन के साथ कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगे।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARIको अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article