Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान- एमएस धोनी टाइम हुआ खत्म, सम्मान के साथ हो विदाई

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ी नसीहत दे दी है। धोनी पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा है

07:39 AM Sep 20, 2019 IST | Desk Team

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ी नसीहत दे दी है। धोनी पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा है

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ी नसीहत दे दी है। धोनी पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा है कि क्रिकेट में टाइम अब उनका खत्म हो गया है। 
Advertisement
इस मामले में बात करते सुनील गावस्कर ने कहा कि दूसरे विकल्प टीम मैनेजमेंट को जल्द ही ढ़ूढ़ने होंगे। धोनी को सम्मान के साथ विदा करने का समय आ चुका है। भारतीय टीम के पास पंत के रूप में एक अच्छा विकल्प है ऐसा सुनील गावस्कर ने कहा। 


विराट कोहली ने बचाव किया था
बीते शनिवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की तारफी कप्तान विराट कोहली ने की थी। कोहली ने कहा था कि कोई भी विकल्प इस 38 साल के खिलाड़ी का नहीं है। विराट कोहली ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आप मानें या नहीं लेकिन हमेशा अनुभव मायने रखता है। 
अतीत में इस बात को कई खिलाड़ियों ने साबित किया है कि सिर्फ एक आंकड़ा भर है उम्र। इतना ही नहीं अपने कैरियर में इस बात को धोनी ने कई बार सिद्ध किया है। विराट कोहली ने आगे कहा था कि, धोनी में सबसे अच्छी यह बता है कि भारतीय क्रिकेट के बारे में वह हमेशा पहले सोचते हैं। यह उनका निजी फैसला है कब वह संन्यास लेना चाहते हैं। अपने विचार किसी को भी इस मसले पर नहीं देने चाहिए। 
धीमी बल्लेबाजी की वजह से घिरे
महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप के दौरान धीमी बल्लेबाजी की थी जिसकी वजह से उनकी कड़ी आलोचना हुई थी। धोनी के संन्यास पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने बात करते हुए कहा था कि अब संन्यास ले लेना चाहिए धोनी को। सोशल मीडिया पर विराट ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर कुछ दिन पहले पोस्ट की थी।
उस तस्वीर के वायरल होते ही यह खबर आग की तरह फैल गई कि धोनी क्रिकेट को जल्द ही अलविदा कह देंगे। इसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी ने इन खबरों को खारिज कर देते हुए इन्हें अफवाह बताया। 
सवाल खड़े हो रहे हैं पंत के प्रदर्शन पर 
ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर बात करते हुए भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्‍त्री ने कहा था कि वेस्टइंडीज दौरे की गलतियों वह अगर दोबारा दोहराएंगे तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। 
मोहाली में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने नंबर 4 पर आए लेकिन वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है। 
Advertisement
Next Article