Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुनीता केजरीवाल का दिल्ली में रोड शो, 'I Love Kejriwal' के लगे पोस्टर और बैनर

06:01 PM Apr 27, 2024 IST | Gautam Kumar

Sunita Kejriwal: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर नेता ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इस वक्त जेल में हैं। अब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) पूर्वी दिल्ली में रोड शो कर रही हैं। इस रैली से उन्होंने अपने चुनावी करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्हें दिल्ली की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इस दौरान सड़कों पर आई लव केजरीवाल के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।

Highlights:

सड़कों पर लगे आई लव केजरीवाल के पोस्टर

सुनीता केजरीवाल का रोड शो कल्याणपुरी ब्लॉक 20 गुरुद्वारा से शुरू हुआ है।  कोंडली इलाके में रोड शो से पहले आई लव केजरीवाल के पोस्टर लगाए गए हैं।

मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह पहली बार आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यक्रम करने जा रही हैं। अभी तक मुख्यमंत्री केजरीवाल ऐसे कार्यक्रमों के मुखिया हुआ करते थे। उनके जेल जाने के बाद सुनीता इस कमी को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज से इसकी शुरुआत हो रही है। हम रोड शो के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश जनता तक पहुंचाएंगे।

दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी करेंगी चुनावी रैली

सुनीता केजरीवाल अब लगातार चुनावी रैलियां करेंगी। उनके साथ स्थानीय विधायक भी प्रचार करेंगे। वह दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ चुनावी माहौल बनाने की कोशिश करेगी। आपको बता दें कि ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को अपनी हिरासत में लिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article