Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुनीता केजरीवाल इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में करेंगी रोड शो!

05:48 PM Apr 25, 2024 IST | Gautam Kumar

Sunita Kejriwal: आम आदमी पार्टी अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करने की तैयारी कर रही है। सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) इस सप्ताहा के अंत में दिल्ली में रोड शो कर सकती हैं। सुनीता धीरे-धीरे इस अभियान का हिस्सा बन रही हैं और आम आदमी पार्टी के अभियान को गति देने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। मार्च में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार काफी प्रभावित हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी गई है।

Highlights:

रोड शो करेंगे Sunita Kejriwal

पार्टी के एक सूत्र द्व्रारा बताया गया है की, "मुख्यमंत्री की पत्नी आने वाले सप्ताहा में कोंडली आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में अपने पहले रोड शो में शामिल होने वाली हैं, जिसका प्रतिनिधित्व कुलदीप कुमार करते हैं, जो आप के पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के उम्मीदवार हैं।" सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) दिल्ली में आप द्वारा लड़ी गई अन्य तीन लोकसभा सीटों पर भी रोड शो में शामिल होंगी। दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही आप ने पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मैदान में उतारा है। कन्हैया बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ेंगे जो इस सीट से मौजूदा सांसद हैं।

बीजेपी का सफाया करने की तैयारी

18वीं लोकसभा के लिए 543 प्रतिनिधियों को चुनने के लिए भारत में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल, 2024 से 1 जून, 2024 तक होने वाले हैं। ये चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे, जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। 2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली के सभी सात लोकसभा सीटों बड़े अंतर से जीतीं। इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और वे इस बार बीजेपी का सफाया करने की तैयारी में हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article