W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बीरेन सिंह ने दिया मणिपुर के मूल निवासियों की रक्षा का आश्वासन

मणिपुर नागरिक सुरक्षा विधेयक को पारित कर चुकी है। उन्होंने राज्य के लोगों ने अनुरोध किया कि वे नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर परेशान न हों।

07:37 PM Jan 09, 2019 IST | Desk Team

मणिपुर नागरिक सुरक्षा विधेयक को पारित कर चुकी है। उन्होंने राज्य के लोगों ने अनुरोध किया कि वे नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर परेशान न हों।

बीरेन सिंह ने दिया मणिपुर के मूल निवासियों की रक्षा का आश्वासन

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को आश्वासन दिया कि वर्तमान सरकार किसी भी कीमत पर राज्य के मूल निवासियों की रक्षा करेगी। श्री सिंह पश्चिम इम्फाल के लंगथबल में महाराज गंभीर सिंह की 185वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर आयोजित कार्यक्रम में यह आश्वासन दिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कभी भी लोगों के उसके प्रति विश्वास नहीं तोड़गी और लोगों की आकांक्षाओं एवं इच्छाओं के विरूद्ध कदम नहीं उठायेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पूर्वोत्तर में हो रहे विरोध को देखते हुए राज्य सरकार मंगलवार से कई बैठकें कर चुकी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच है कि देश में संघीय ढांचा है लेकिन केंद्र राज्य पर कोई ऐसी नीति लागू नहीं कर सकता जो राज्य सरकार के लिए अस्वीकार्य हो। सरकार लोगों और राज्य विधानसभा के फैसले के साथ है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में फैसला गुरुवार को लिया जाएगा और मंत्रिमंडलीय दल केंद्र पर दबाव बनायेगी ताकि मणिपुर नागरिक सुरक्षा विधेयक 2018 को नागरिकता संशोधन विधेयक के लागू होने से पहले मंजूरी मिल सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी गंभीर मुद्दे, जिससे सरकार प्रभावित हो सकती है, और इससे जुड़ मामलों पर चर्चा के लिए हमेशा अपना दरवाजा खुला रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने धैर्यपूवर्क लोगों की बात सुनने एवं उनकी भावनाओं पर विचार करने के बाद पहले ही राज्य के मूल निवासियों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए मणिपुर नागरिक सुरक्षा विधेयक को पारित कर चुकी है। उन्होंने राज्य के लोगों ने अनुरोध किया कि वे नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर परेशान न हों।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×