Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आयरन से भरपूर है ये 7 सुपरफूड, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

03:01 PM Feb 19, 2024 IST | Aastha Paswan

Superfood: आयरन की कमी से हर किसी को समस्याएं होने लगती है। शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर लोग एनीमिया की समस्या को सामान्य समस्या मानकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन समय रहते अगर इसका इलाज ना किया जाए तो ये गंभीर समस्या बन सकती है।

Highlights

एनीमिया से रहेंगे दूर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब खून में हीमोग्लोबिन का लेवल सामान्य से बहुत नीचे पहुंच जाता है तब एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। मुख्य रूप से एनीमिया का यही कारण होता है। इसके अलावा, महिलाओं में मासिक धर्म और प्रेग्नेंसी की वजह से भी एनीमिया की समस्या आधिक देखने को मिलती है।

Advertisement

आयरन की कमी दिखते हैं ये लक्षण

आयरन की कमी के कारण शरीर में कई तरह के लक्षण हो सकते हैं। डिप्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, सांस लेने में दिक्कत, त्वचा पीली पड़ना भी इसके लक्षणों में शामिल हैं। इसके अलावा, एनीमिया के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिसकी वजह से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

ये है सुपरफूड

शरीर में आयरन की मात्रा को संतुलित बनाए रखना बेहद आवश्यक होता है। इसकी वजह से पूरे शरीर को न्यूट्रिशन प्राप्त होता है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में जिन्हें डाइट में शामिल करने से आप एनीमिया की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली आयरन का एक भरपूर स्त्रोत होता है। 150 ग्राम ब्रोकली में एक मिलीग्राम आयरन होता है. इसमें Vitamin-C भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आयरन को बेहतर तरीके से एब्जॉर्व करने में मदद करता है।

पालक

पालक में Vitamin-C और एंटीऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा होती है। लगभग 100 ग्राम पालक में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को आसानी पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा, अन्य पत्तेदार सब्जियां जैसे केल और वॉटरक्रेस भी आयरन से भरपूर होती हैं।

रेड मीट

रेड मीट में आयरन की मात्रा अधिक होती है। 100 ग्राम ग्राउंड बीफ में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है। रेड मीट हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसे कम मात्रा में ही लिया जाना चाहिए। बहुत अधिक रेड मीट का सेवन अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

क्विनोआ

क्विनोआ में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन की भी उच्च मात्रा पाई जाती है। ये ग्लूटेन फ्री होता है। क्विनोआ की 185 ग्राम सर्विंग में 2.8 मिलीग्राम आयरन होता है।

 

मछली

टूना फिश सहित हैडॉक, मैकेरल और सार्डिन फिश भी आयरन से भरपूर होती हैं. टिन्ड ट्यूना की 85 ग्राम सर्विंग में 1.4 मिलीग्राम आयरन होता है।

दाल

दाल सहित अन्य फलियों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसे सूपर फूड की भी कहा जाता है। 198 ग्राम पकी हुई दाल में 6.6 मिलीग्राम आयरन होता है। फलियों में फाइबर की उच्च मात्रा होने की वजह से ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती हैं साथ ही वजन घटाने में भी मदद करती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

चाय, कॉफी, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स शरीर में आयरन को एब्जॉर्व करने में बाधा पैदा कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए इनका सेवन बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए।

टोफू

शाकाहारी लोगों के लिए टोफू प्रोटीन और आयरन का अच्छा विकल्प माना जाता है। 126 ग्राम टोफू में 3.4 मिलीग्राम आयरन और 22 ग्राम प्रोटीन होता है। टोफू को सलाद, सब्जी और स्नैक्स के तौर पर लिया जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article