W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फर्जी खबर चलाने के आरोप में पोस्टकार्ड वेबसाइट के संपादक महेश हेगड़े गिरफ्तार

NULL

11:16 AM Mar 30, 2018 IST | Desk Team

NULL

फर्जी खबर चलाने के आरोप में पोस्टकार्ड वेबसाइट के संपादक महेश हेगड़े गिरफ्तार

बेंगलुरु में दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के मकसत से फर्जी खबर चलाने के आरोप में पोस्टकार्ड नाम के समाचार पोर्टल के संस्थापक और संपादक महेश हेगड़े को गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हेगड़े को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

11 मार्च को वेबसाइट पर एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें एक जैन मुनि श्री उपाध्याय मयंक सागर जी महाराज पर मुस्लिम शख्स के हमला करने की बात थी। जबकि हकीकत में जैन मुनि के साथ सड़क दुर्घटना हुई थी। एक बाइक ने पीछे से उनकी गाड़ी में टक्कर मारी थी। जिसकी वजह से जैन मुनि और उनका अनुयायी नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आई थी।

Advertisement

महेश विक्रम हेगड़े ने घायल मुनि की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि सिद्धारमैया की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। घायल जैनमुनि की खबर को हजारों लोगों ने शेयर किया था। हेगड़े के खिलाफ धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने, जानबूझकर भावनाएं आहत करने और क्रिमिनल कॉन्स्पिरेंसी की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

Advertisement

फिलहाल कोर्ट ने हेगड़े को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस गिरफ़्तारी को लेकर बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं ने #ReleaseMaheshHegde हैशटैग से अभियान शुरू कर दिया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि हेगड़े पर आरोप लगे हो। इससे पहले हेगड़े पर फेक न्यूज चलाने के आरोप लग चुके हैं। ट्विटर पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फॉलो करते हैं। वहीं हेगड़े की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता प्रताप सिन्हा ने कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×