W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

13 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधी सुरभि चंदना

03:43 PM Mar 03, 2024 IST | Vrishti Tyagi
13 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधी सुरभि चंदना
Advertisement

शो इश्कबाज़ की अनिका यानी टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गयी है।  उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लिए।   सुरभि और करण 13 साल से रिलेशनशिप में थे, अब फाइनली दोनों पति पत्नी बन गए।  2 मार्च को  कपल ने राजस्थान के जयपुर में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

  • 13 साल से रिलेशनशिप में थे सुरभि और करण+
  • दोनों की शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल   

एक वीडियो में सुरभि चंदना डांस करते हुए ब्राइडल एंट्री कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ से करण उन्हें गाना गाते हुए लेने आ रहे है।  सुरभि की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. एक वीडियो में कपल सात फेरे लेते हुए नजर आ रहा है।  उनकी सभी वीडियो पर लोग बेहद प्यार बरसा रहे हैं।  इसके साथ ही उन्हें शादी की बधाईयां भी दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JZT_JYOTIII (@jzt_jyotiii)

कैसा था वेडिंग लुक

एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लिए जरा हटके लुक रखा।  सुरभि ने अपनी शादी में सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। जिसकी चुन्नी लाइट ब्लू और बेबी पिंक कलर की थी। साथ ही करण शर्मा ने भी मैचिंग सिल्वर कलर की शेरवानी पहनी थी। साथ ही सिर पर क्रीम कलर का साफा था। सुरभि ने अपने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी से कंप्लीट किया था। दोनों की वरमाला का कलर भी सिल्वर, पिंक और व्हाइट फूलों से मिलकर बना था।

13 साल से एक दूसरे को कर रहे थे डेट

बता दें कि सुरभि चंदना और करण शर्मा एक दूसरे को करीब 13  सालों से डेट कर रहे थे। लेकिन  कपल ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। दोनों अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाते दिखे।  लेकिन धीरे-धीरे इस स्टार कपल ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया। अब दोनों सितारे शादी के बंधन में बंध चुके है। इन दोनों की शादी से करीबी दोस्त और रिश्तेदार बेहद खुश नजर आए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Vrishti Tyagi

View all posts

Advertisement
×