Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुरेन्द्र धीमान इंसा की पंचकूला कोर्ट में हुई पेशी

NULL

11:14 AM Sep 08, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: पंचकूला में दंगे व देशद्रोह के आरोपी सुरेंदर धीमान को आज पंचकूला की अदालत में पेश किया गया। जहा अदालत ने आरोपी सुरेंदर धीमान को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें कि सुरेंदर धीमान पंचकूला में 25 अगस्त को हुए दंगो, हिंसा व देशद्रोह का आरोपी है। पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत में डेरा प्रमुख राम रहीम को योन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा और आगजनी को लेकर पंचकूला पुलिस ने आदित्य इंसा, सुरिंदर धीमान इंसा सहित पांच लोगों के खिलाफ दंगे भड़काने और लोगों को उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस द्वारा इन पांचो आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला भी दर्ज किया है। पंचकूला पुलिस ने पांच आरोपियों में से एक आरोपी सुरिंदर धीमान इंसा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपियों सहित डेरा प्रमुख राम रहीम की दत्तक पुत्री हन्नीप्रीत की गिरफ्तारियां अभी बाकि हैं। इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है की आरोपी सुरेंदर धीमान इंसा से पूछताछ के दौरान डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा, हन्नीप्रीत इंसा व अन्य देशद्रोह व दंगे आरोपियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा, हन्नीप्रीत इंसा व अन्य देशद्रोह व दंगे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी सुरेंदर धीमान इंसा का पुलिस रिमांड बढ़ाया गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article