UP सरकार के नक्शे कदम पर उत्तराखंड की धामी सरकार, राज्य में मदरसों का होगा सर्वे
यूपी की ही तरह उत्तराखंड में भी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा करना जरूरी है।
02:41 PM Sep 13, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
मदरसों को लेकर उत्तराखंड की सरकार भी उत्तर प्रदेश सरकार के नक्शे कदमों पर चलने की तैयारी कर रही है। यूपी की ही तरह उत्तराखंड में भी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा करना जरूरी है।
Advertisement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि मदरसों का ठीक प्रकार से सर्वे होना बहुत जरूरी है इसलिए हम इनका सर्वे करवाएंगे क्योंकि ये संस्थाएं भी हमारी ठीक होनी चाहिए इसलिए सर्वे बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मदरसों के कामकाज, गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं।
बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लागू कर रही हैं CM ममता : शुभेंदु अधिकारी
बता दें कि उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 103 मदरसे हैं, जबकि मदरसा बोर्ड के अधीन 419 मदरसे हैं। इन सभी को सरकारी सहायता मिलती है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक ने कहा कि सर्वे की शुरुआत वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित मदरसों से होगी।
उन्होंने कहा कि बजट का दुरुपयोग करने वाले मदरसों की मान्यता रद्द कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर कार्य करने वाले मदरसे प्रोत्साहित किए जाएंगे। मदरसों को सरकारी बजट खपाने का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी नीयत साफ है। हम मदरसों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के पक्षधर हैं।
Advertisement
Advertisement