Surya Grahan 2025 kab lagega: इस साल कब लगेगा सूर्य ग्रहण!, जानें Sutak काल के साथ क्या करें और क्या नहीं
Surya Grahan 2025: हिंदू धर्म में Surya Grahan को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। सनातन धर्म में Surya Grahan को अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण जब लगता है तो उस समय कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। सभी मांगलिक कार्यों को स्थगित कर दिया जाता है। इतना ही नहीं जब भी पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण लगता है तो उस समय मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
Surya Graha लोगों की राशियों पर भी काफी बड़ा प्रभाव डालता है। Surya Graha के समय सभी मंदिरों के पुजारी भगवान की सभी मूर्तियों को कपड़े से ढक देते हैं। जानकारी के अनुसार इस साल 2025 में कुल 4 सूर्य ग्रहण लगे हैं और लगने वाले हैं। अगस्त का महीना लग गया है और इस महीने के लगते ही सोशल मीडिया पर सूर्य ग्रहण को लेकर काफी चर्चा तेज हो रही है।
लोगों में इस बात का काफी भ्रम फैल रहा है कि सूर्य ग्रहण आखिर कब लगने वाला है। सोशल मीडिया से जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसमें बताया जा रहा है कि और इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि इस साल सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को लगने वाला है। इतना ही नहीं 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने की सर्च भी सोशल मीडिया पर तेजी से शुरू हो गई है। इसमें लोग सूर्य ग्रहण की जानकारी और ठीक समय का पता लगाने की कोशिश कर रहे है।
लेकिन पंचांग के अनुसार इस साल 2025 में अगस्त के महीने में कोई भी सूर्य ग्रहण नहीं लगने वाला है। आइए जानते हैं कि इस साल का सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है और इस दिन क्या करना चाहिए और किन चीजों को इस दिन नहीं करना चाहिए।
किस दिन लगेगा Surya Grahan और Sutak Kaal
बता दें कि सोशल मीडिया पिछले काफी दिनों से इस बात का दावा किया जा रहा है कि साल 2025 में अगस्त में 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। लेकिन यह दावा सरासर गलत है। अगस्त के महीने में कोई भी सूर्य ग्रहण नहीं लगने वाला है। कुछ दावों में तो यह भी कहा गया है कि यह साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने वाला है और इसके लगते ही पूरी धरती पर 6 मिनिट के लिए अंधेरा छा जाएगा। लेकिन यह दावा भी गलत है।
अगस्त के महीने में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। सोशल मीडिया पर 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण का जो दावा किया जा रहा है, वो बिल्कुल गलत है। सूर्य ग्रहण हमेशी अमावस्या तिथि पर लगता है। इस साल 2025 में 2 सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण तो 29 मार्च के महीने में पहले ही लग चुका है। जबकि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर के दिन लगने वाला है।
इस बार के सूर्य ग्रहण की सबसे खास बात यह है कि इस साल लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण हैं। इतना ही नहीं यह सूर्य ग्रहण भारत में कहीं पर भी दिखाई नहीं देने वाले हैं। इस दोनों सूर्य ग्रहण के अलावा और कोई भी सूर्य ग्रहण इस साल 2025 में नहीं लगने वाला है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही 2 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण की बात सरासर अफवाह है।
बता दें कि इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे से शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके अनुसार इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट तक रहने वाली है। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में रात के समय लगेगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Also Read...
Pehla Chandra Grahan kab Hai 2025 Me? जानें आ गई तारीख
2 अगस्त को Surya Grahan की अफवाह के पीछे का जानें सच
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया को काफी लोग फॉलो करते हैं। वहां मिली जानकारी पर कुछ लोग आंख बंद करके विश्वास करते हैं। सोशल मीडिया पर सूर्य ग्रहण की अफवाह भी काफी तेजी से फैल रही है। लेकिन यह अफवाह न तो पूरी तरह से गलत है और न पूरी तरह से ठीक है। दरअसल इस अफवाह के पीछे का सच 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण है।
बता दें कि 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने वाला है लेकिन इस सूर्य ग्रहण का साल यह 2025 वाला साल नहीं है। साल 2027 में 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो सूर्य ग्रहण को लेकर जो जानकारी बताई जा रही है उसमें सूर्य ग्रहण को 2 अगस्त 2025 में बताया गया है। साल 2027 में 2 अगस्त को जो सूर्य ग्रहण लगने वाला है उसे वैज्ञानिक साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण भी कह रहे हैं।
वैज्ञानिकों ने इस बात कि पुष्टि की है कि-इस दौरान सूर्य लगभग 6 मिनिट के लिए पूरी तरह से ढंक जाएगा और पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य हो सकता है। सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। ऐसे में भारत में सूतक काल सुबह करीब 4 बजे से आरंभ हो जाएगा।
Also Read...
Krishna Janmashtami 2025 Kab Hai aur Shubh Muhurat: जानें जन्माष्टमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Surya Grahan के समय इन बातों का रखे खास ख्याल
जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो उस समय कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इस समय आपको कई खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। सूर्य ग्रहण लगने के बाद किसी भी धर्मिक कार्य को वहीं रोक देना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव कम पड़ता है।
सूर्य ग्रहण के समय नग्न आंखों से सूर्य को नहीं देखना चाहिए। इससे आपकी आंखों को नुकसान भी हो सकता है। सूर्य ग्रहण लगने के बाद भोजन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना जरूरी होता है, जिससे शरीर और मन की शुद्धि होती है।
Also Read...