Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें कब होगा खत्म

10:00 AM Sep 21, 2025 IST | Khushi Srivastava
Surya Grahan 2025

Surya Grahan 2025: इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत ग्रहण से हुई तो समापन भी ग्रहण के साथ होगा। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण जब लगता है तो उस समय कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। सभी मांगलिक कार्यों को स्थगित कर दिया जाता है।

इतना ही नहीं जब भी पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण लगता है तो उस समय मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। लोगों की राशियों पर भी काफी बड़ा प्रभाव डालता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च में लगा था और दूसरा सूर्य ग्रहण आज यानी 21 सितंबर को लग चुका है। चलिए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण कब लगेगा और कौन-सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

कब से कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण? (Last Solar Eclipse of 2025)

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी (Solar Eclipse Today) 21 सितंबर 2025 को है, जो रात को 10:59 से लेकर देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण का कुल समय लगभग 4 घंटे 24 मिनट है। ये ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को है, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, यानी इसमें सूर्य पूरी तरह ढका नहीं रहेगा।

Surya Grahan 2025 के दौरान भूलकर न करें ये गलतियां

Advertisement
Surya Grahan 2025

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह लेख पूरी तरह से मान्यताओं पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Sarva Pitru Amavasya 2025: इस दिन है सर्व पितृ अमावस्या, जानें तर्पण की विधि और शुभ मुहूर्त

Advertisement
Next Article