For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Surya Grahan 2 August: आज लगा है साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें ‘Sun Disappears’ के पीछे क्या है सच

02:34 PM Aug 02, 2025 IST | Shweta Rajput
surya grahan 2 august  आज लगा है साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण  जानें ‘sun disappears’ के पीछे क्या है सच

Surya Grahan August 2025: आज कल सोशल मीडिया पर Surya Grahan को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। लोग इस बात का पता लगाने की कोशिश में लगे है कि क्या अगस्त के महीने में भी यानी 2 अगस्त को भी कोई Surya Grahan लगने वाला है या नहीं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर काफी सर्च बढ़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि 2 अगस्त 2025 के दिन सूरज गायब हो जाएगा और यह सूर्य ग्रहण अभी तक का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा।

लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में किसी को भी ठीक से कोई जानकारी नहीं है। नासा के अनुसार 2 अगस्त 2025 को किसी भी तरह का सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। लेकिन वहीं इस बात को भी पूरी तरह से नकार देना भी गलत होगा की 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। पिछले कुछ समय से 2 अगस्त के सूर्य ग्रहण की खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि 2 अगस्त को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। आज 2 अगस्त 2025 है और इस बात में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं।

Surya Grahan 2 August

क्या होता है सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)

बता दें कि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा किसी वजह से पृथ्वी और सूरज के बीच में आ जाता है। इसके कारण सूर्य की रोशनी पूरी तरह से पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती। इसी कारण से पृथ्वी के कुछ हिस्सो पर जहां सूर्य की किरणें नहीं पड़ पाती वहां अधेरा छा जाता है।

भारतीय परंपराओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को हिंदू मान्यताओं में अशुभ माना जाता है। जब भी सूर्य ग्रहण पृथ्वी पर लगता है तो इस समय कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। सूर्य ग्रहण के समय भोजन, पानी आदि ग्रहण नहीं करते। गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण खत्म होते ही स्नान किया जाता है। इस दौरान मंदिर के दरवाजे भी बंद कर दिए जाते हैं और भगवान की मूर्ति को कपड़े से ढक दिया जाता है।

Also Read..

Pehla Chandra Grahan kab Hai 2025 Me? जानें आ गई तारीख

क्या है 2 अगस्त को "सूरत गायब" (Sun Disappears)  होने का सच

Surya Grahan 2 August
Surya Grahan

सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 2 अगस्त को लगने की चर्चा हो रही है। लेकिन इसके पीछे का सच को कुछ और ही है। जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण की अफवाह न तो पूरी तरह से सच है और न ही पूरी तरह से झूठ है। आज 2 अगस्त 2025 है और नासा के अनुसार आज किसी भी तरह का कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगने वाला है।

आज के दिन न तो कोई सूर्य ग्रहण लग रहा है और न ही कोई चंद्र ग्रहण। असल में 2 अगस्त को जो सूर्य ग्रहण लगने वाला है उसका साल 2025 नहीं बल्कि 2027 है। जी हां, साल 2027 में 2 अगस्त के दिन अब तक का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये ग्रहण 6 मिनट के लिए धरती के कुछ हिस्सों को पूरी तरह अंधेरे से ढक देगा और सूरज छिप जाएगा।

Also Read...

Putrada Ekadashi 2025: August में कब मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Surya Grahan August 2025: इस साल में कब लगेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)

Surya Grahan
Surya Grahan

जानकारी के अनुसार इस साल 2025 में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 2025 में 21 सितंबर को लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण की शरुआत 21 सितंबर की रात 11 बजे से हो जाएगी और देर रात 03:23 बजे इसकी सामाप्ति होगी। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण फिजी, अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

वहीं जानकारी मिल रही है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में किसी भी जगह दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से भारत में इस सूर्य ग्रहण का कोई सूतक काल नहीं माना जाएगा। बता दें साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो आश्विन अमावस्या तिथि को लग रहा है।

Also Read...

Surya Grahan 2025 kab lagega: इस साल कब लगेगा सूर्य ग्रहण!, जानें Sutak काल के साथ क्या करें और क्या नहीं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×