Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2025 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण? किन जगहों पर दिखेगा और सूतक काल में क्या करना है वर्जित – जानिए सब कुछ!

06:13 PM Sep 19, 2025 IST | Shweta Rajput
Surya Grahan Sutak Kaal 2025

Surya Grahan Sutak Kaal 2025: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण जब लगता है तो उस समय कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। सभी मांगलिक कार्यों को स्थगित कर दिया जाता है। इतना ही नहीं जब भी पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण लगता है तो उस समय मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। लोगों की राशियों पर भी काफी बड़ा प्रभाव डालता है।

सूर्य ग्रहण के समय सभी मंदिरों के पुजारी भगवान की सभी मूर्तियों को कपड़े से ढक देते हैं। जानकारी के अनुसार इस साल 2025 में कुल 4 सूर्य ग्रहण लगे हैं और लगने वाले हैं। सितंबर का महीना चल रहा है और इस महीने में किस दिन लगने वाला है सूर्य ग्रहण और किन जगहों पर रहेगा इसका प्रभाव से लेकर जानते हैं सूतक काल का समय।

Surya Grahan Sutak Kaal 2025: किस समय लगेगा सूतक काल

Advertisement
Surya Grahan Sutak Kaal 2025

जब भी सूतक काल लगता है तो उस समय कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इस समय आपको कई खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। सूर्य ग्रहण और सूतक काल लगने के बाद किसी भी धर्मिक कार्य को वहीं रोक देना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव कम पड़ता है।

इस साल सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा तो सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। यदि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025 india Me Lgega Ya Nhi)भारत में नजर आता तो उसका सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता। यानी कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल दिन में 11 बजे से शुरू हो जाता।

Also Read:- Shardiya Navratri 2025: नवरात्री में इन गलतियों का रखें खास ध्यान, जाने इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya Grahan 2025 Time: जानें किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2025 time

जानकारी के अनुसार बता दें कि इस साल सितंबर में जो सूर्य ग्रहण लगने वाला है वह भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। इस साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 के दिन लगेगा। भारतीय समयानुसार देखा जाए तो यह खगोलीय घटना रात 11 बजे शुरू होगी और 22 सितंबर की सुबह 3:24 बजे समाप्त होगी।

यानी कि कुल 4 घंटे 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही बता दें कि यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा जो काफी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण उस समय लगता है जब चंद्रमा सूर्य के सामने आ तो जाता है लेकिन पूरी तरह नहीं ढक पाता है, जिससे सूर्य का केवल एक हिस्सा ही छाया में आता है और बाकी हिस्सा दिखाई देता है।

Also Read:- Surya Grahan 2025 kab lagega: इस साल कब लगेगा सूर्य ग्रहण!, जानें Sutak काल के साथ क्या करें और क्या नहीं

Surya Grahan 2025 Kaha Lagega: जानें किन जगहों पर लगेगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2025 Kaha Lagega

इस साल जो सूर्य ग्रहण लगने वाला है वह भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण इस साल मुख्य रूप से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में के कुछ इलाकों में यह अच्छी तरह दिखाई देगा। लेकिन ग्रहण के समय भारत में रात होगी, ऐसे में यहां रहने वालों को यह दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा।

Also Read:-  Navratri Special Vrat Food: नवरात्रि व्रत में घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजन, जानें आसान रेसिपी

Advertisement
Next Article