W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Surya Namaskar ke Fayde: रोजाना सूर्य नमस्कार करने से चेहरे पर आएगी चमक, जानिए इसके 10 फायदे

04:58 PM Oct 30, 2025 IST | Kajal Yadav
surya namaskar ke fayde  रोजाना सूर्य नमस्कार करने से चेहरे पर आएगी चमक  जानिए इसके 10 फायदे
Surya Namaskar ke Fayde (Source: social media)
Advertisement

Surya Namaskar ke Fayde: अपने दिन की शुरुआत अच्छे कामों से करने पर पूरे दिन ऊर्जावान महसूस होता है। अगर आप भी रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करते हैं, तो इससे आपका मन पूरे दिन शांत रहेगा। सूर्य नमस्कार करने से फिजिकली फिट ही नहीं बल्कि हमारी मेंटल हेल्थ को भी कई फायदे मिलते हैं। जानिए कुछ ऐसे अद्भुत फायदों के बारे में जिससे आप अपने शरीर में कई बदलाव ला सकते हैं।

Surya Namaskar Kaise Kare: कैसे करें सूर्य नमस्कार

Surya Namaskar ke Fayde
Surya Namaskar ke Fayde (Source: social media)

आजकल हर किसी के पास समय की बहुत कमी है, लकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोई न कोई जुगाड़ कर ही लेते हैं। आज के समय में अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा सा समय निकालकर अपने शरीर को ज़रूर देना चाहिए, ताकि कई बिमारियों से बचा जा सके। अगर आप भी फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सूर्य नमस्कार एक बहुत ही अच्छा तरीका है।

धीरे-धीरे सांस लेते हुए हाथो को ऊपर ले जाएं और कानों के पास रखते हुए, पीछे की तरफ झुकें। इस मुद्रा में पूरे शरीर को एड़ियों से लेकर उंगलियों के सिरे तक ऊपर खींचने की कोशिश करें। सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए कमर से आगे की ओर झुकें। जैसे ही आप पूरी तरह से सांस छोड़ते हैं, हाथों को पैरों के बगल में फर्श पर ले आएं।

Surya Namaskar Benefits: रोजाना सूर्य नमस्कार करने के 10 फायदे

Surya Namaskar ke Fayde
Surya Namaskar ke Fayde (Source: social media)

1. चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाता है

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। इससे हमारी त्वचा मुलायम और चमकदार होती है।

2. त्वचा की झुर्रियों को कम करता है

प्रतिदिन सूर्य नमस्कार और योग का अभ्यास करने से त्वचा की लोच बनी रहती है, जिससे उम्र का असर कम दिखता है।

3. वजन नियंत्रित करता है

अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह उठकर सूर्य नमस्कार और योग करें। इससे कैलोरी बर्न होती हैं और तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।

4. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

आजकल लोग पेट की कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। जैसे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द आदि, इसके लिए अगर आप अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाएंगे, तो आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। सुबह उठकर सूर्य नमस्कार और योग करने से पाचन सुधरता है और त्वचा पर इसका सकारात्मक असर दिखाई देता है।

5. तनाव और चिंता को घटाता है

आजकल लोग अपने काम और व्यस्त जीवन से काफी परेशान हो गए हैं बात-बात पर गुस्सा, तनाव, थकान होना इसके लिए रोजाना सुबह सूर्य के सामने अभ्यास करने से इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, ऐसा करने से मन शांत होता है और मानसिक तनाव कम करता है।

7. हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है

यह ग्रंथियों को सक्रिय करता है, जिससे हार्मोन संतुलित रहते हैं और त्वचा साफ-सुथरी दिखती है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करना बेहद ज़रूरी है। सूर्य नमस्कार करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं और चेहरा स्वस्थ नजर आता है।

8. शरीर को लचीला बनाता है

रोजाना सुबह योग करने से यह पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करता है और रीढ़, कमर, पैर, हाथ और गर्दन सारे शरीर के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

9. ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाता है

सुबह के समय सूर्य नमस्कार करने से शरीर में नई ऊर्जा आती है और दिनभर सकारात्मकता बनी रहती है।

10. नींद की गुणवत्ता सुधारता है

नियमित अभ्यास से शरीर और मन रिलैक्स होते हैं, जिससे अच्छी नींद आती है। इसका असर चेहरे की ताजगी पर साफ दिखता है।

Also Read: Best Iron Rich Foods: आयरन से भरपूर हैं ये 5 चीज़ें, रोजाना सेवन से मिलेंगे अनोखे फायदे

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

Advertisement
Advertisement
×