+

पहले टी20 में Suryakumar Yadav ने तोड़ा Dhoni-Raina का रिकॉर्ड, टॉप-5 में हुए शामिल

भारतीय टीम के टी20 स्पेस्लिट बल्लेबाज सूर्य़कुमार यादव ने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 47 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी को खेलते हुए भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।
पहले टी20 में Suryakumar Yadav ने तोड़ा Dhoni-Raina का रिकॉर्ड, टॉप-5 में हुए शामिल
भारतीय टीम के टी20 स्पेस्लिट बल्लेबाज सूर्य़कुमार यादव ने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 47 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी को खेलते हुए भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब सूर्यकुमार यादव भारत की तरफ से टॉप स्कोरर की लिस्ट में पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
कल भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मुकाबले में भारत की तरफ से सूर्यकुमार और वाशिंगटन सुंदर ने बढ़िया पारी खेली। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों पर 47 रन बनाए और साथ ही साथ पूर्व खिलाड़ी धोनी और सुरेश रैना के रिकॉर्ड तोड़ दिए। सूर्यकुमार अब तक 46 टी 20 मुकाबले खेलकर 1625 रन बनाए हैं, जिसमें उनके तीन शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने अपने टी0 करियर में 98 मुकाबले खेले थे, जिसमें 2 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 1617 रन बनाए हैं। इसके अलावा सुरेश रैना ने 78 पारियों में  एक शतक और पांच पचासा के साथ 1605 रन बनाएं है। दोनों को पीछे छोड़ते हुए इस खिलाड़ी ने अब टॉप-5 में अपनी जगह बना ली हैं।
सूर्यकुमार से ऊपर भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, और इतना ही नहीं वो पुरे विश्व के क्रिकेटरों में रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। विराट ने अब तक कुल 115 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 37 अर्धशतक लगाकर 4008 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 148 मुकाबले खेलकर 4 शतक और 29 अर्धशतक की मदद से 3853 रन बनाएं हैं। तीसरे स्थान पर केएल राहुल है, जो 72 मैचों में अब तक 2265 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर शिखर धवन हैं, जोकि 68 मैचों में 11 अर्धशतक के साथ 1759 रन बनाए हैं।
तो सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट में 2022 से ही लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं वो आईसीसी रैंकिंग में भी टी 20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। हालांकि उनको वनडे क्रिकेट में  खुद को प्रूफ करना बाकी हैं। हाल ही में उन्हें कई मौके मिले पर उसका सूर्यकुमार यादव फायदा नहीं उठा सके। 
facebook twitter instagram