टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सुशील मोदी ने ग्रीन बजट नहीं लूट बजट पेश किया- आप

बिहार में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने विधानसभा में पेश हुए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 का पैसा पूरी तरह खर्च नहीं कर पाई है तो 2020- 21 में बजट का आकार बढ़ाने से क्या फायदा है?

08:18 PM Feb 26, 2020 IST | Desk Team

बिहार में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने विधानसभा में पेश हुए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 का पैसा पूरी तरह खर्च नहीं कर पाई है तो 2020- 21 में बजट का आकार बढ़ाने से क्या फायदा है?

पटना: राज्य के वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा विधानसभा में बजट 2020-21 पेश किए जाने के बाद विपक्ष की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच बजट को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई। बिहार में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने  बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 का पैसा पूरी तरह खर्च नहीं कर पाई है, तो 2020- 21 में बजट का आकार बढ़ाने से क्या फायदा है?  योजनाओं को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर हैं या तो वे सक्षम नहीं हैं या फिर करना नहीं चाहते हैं।
साहू ने बताया कि बिहार सरकार में 12 ऐसे विभाग है जिसने जनवरी के पहले सप्ताह तक बजट में आवंटित राशि 0-16 प्रतिशत तक ही खर्च कर पाई हैं। इसके अलावा वित्त, गन्ना उद्योग, समाज कल्याण, सूचना जनसंपर्क, योजना एवं विकास विभाग को छोड़ दें तो किसी भी विभाग के खर्च का आंकड़ा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं है।
जहां भी खर्च हुआ है, वहां सिर्फ लूट हुई है। साथ ही साहू ने कहा कि बजट में किसान, खेती और ग्रामीण क्षेत्र के विकास की सिर्फ बात होती है, मगर  जमीन पर दिखाई कुछ नहीं देता है। सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में जैविक खेती के लिए जैविक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। नालंदा के किसानों ने 80 अलग-अलग ग्रुप बनाकर आवेदन भी किया लेकिन सरकारी अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया।
वहीं, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने कहा कि वित्त मंत्री सुशील मोदी ने सदन में ग्रीन बजट नहीं वल्कि लूट बजट पेश किया है। बिहार में धान क्रय घोटाला, सृजन घोटाला, शौचालय घोटाल के बाद सबसे बड़ा घोटाला मुख्यमंत्री जी के महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय में हुआ है। 
प्रकाश ने आगे कहा कि पटना, भागलपुर, दरभंगा, सासाराम, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में नल-जल योजना में जमकर सरकारी राशि का बंदरबांट हुआ है। भ्रष्टाचार में लिप्त जनप्रतिनिधि, ब्लॉक से लेकर जिला के पदाधिकारियों ने संगठित होकर बड़ा घोटाला किया है। सडक़ निर्माण के काम में भी जबर्दस्त लूट मची है। योजना की 60 प्रतिशत राशि को लूट का अंजाम दिया जा चुका है, लूट में योजना की निगरानी करने के लिए बनी टीम की भी हिस्सेदारी है।
Advertisement
Advertisement
Next Article