Sushila Karki Nepal: नेपाल में बनेगी अंतरिम सरकार, सुशीला कार्की को बालेन शाह का फुल सपोर्ट
Sushila Karki Nepal: नेपाल में हिंस विरोध प्रदर्शन के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है। इसी बीच नेपाल में अंतरिम सरकार बनाने की चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि काठमांडू मेयर बालेन शाह ने अंतरिम सरकार का किया समर्थन और प्रदर्शकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के एक अभूतपूर्व राजनीतिक दौर में प्रवेश को स्वीकार किया। उन्होंने नए चुनावों की देखरेख के लिए एक कार्यवाहक प्रशासन के गठन का समर्थन जताया है।
Sushila Karki Nepal
बालेन शाह ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त करने के प्रस्ताव का समर्थन किया और इसे युवाओं द्वारा एक विचारशील निर्णय बताया और राजनीतिक आकांक्षियों को नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने में जल्दबाजी न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता दीर्घकालिक बदलाव के लिए आवश्यक है, न कि अस्थायी व्यवस्था के लिए। चुनाव होंगे लेकिन जल्दबाजी न करें।
Dissolution of Nepal Parliament
नेपाल के राष्ट्रपति से सीधी अपील में बालेन शाह ने संसद को तत्काल भंग करने और एक अंतरिम सरकार की औपचारिक स्थापना का आह्वान किया। साथ ही जेनरेशन जेड की ऐतिहासिक क्रांति की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Nepal New PM
एक वर्चुअल बैठक में Gen-Z के करीब 5000 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में सुशीला कार्की का नाम अंतरिम पीएम पद के लिए सामने रखा गया और इस पर सहमति भी बनी। अगर यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है तो सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं।
Nepal Gen-z Protest
नेपाल में जेन-जी ने 8 सितंबर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देश भर में 1,033 घायलों के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 713 घायलों को पहले ही छुट्टी दे दी गई है, जबकि 55 को आगे के इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है।
ALSO READ: कौन है सुशीला कार्की? जिन्हें बनाया जा सकता है नेपाल का अंतरिम पीएम! Gen-Z ने रखा प्रस्ताव