टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रखर वक्ता और प्रभावशाली सांसद थीं सुषमा स्वराज : लालू यादव

ट्विटर में लालू यादव ने दिवंगत आत्मा को चिरशांति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

06:21 AM Aug 07, 2019 IST | Desk Team

ट्विटर में लालू यादव ने दिवंगत आत्मा को चिरशांति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किये गए ट्वीट में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा गया है कि वह एक प्रखर वक्ता और प्रभावशाली सांसद थीं। ट्विटर पर आज पोस्ट किए  गए शोक संदेश में कहा गया है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता श्रीमती स्वराज के आकस्मिक निधन से दुखी और मर्माहत हैं।
Advertisement
 

उन्होंने कहा कि वह एक प्रखर वक्ता, प्रभावशाली सांसद और नेता थीं। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। ट्विटर में  लालू यादव ने दिवंगत आत्मा को चिरशांति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के अखिल भरतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में मंगलवार की रात को निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। वह लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। सुषमा स्वराज को कल रात करीब दस बजे हृदयाघात के बाद एम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया।
Advertisement
Next Article