Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बंगाल से संदिग्ध आईएसआई एजेंट गिरफ्तार

08:35 PM Dec 18, 2023 IST | Divyanshu Mishra

मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज से एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया।

 

HIGHLIGHTS

महतो अक्सर मुंबई आता था

गिरफ्तार युवक की पहचान मुक्ता महतो के रूप में की गयी है। उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारियों को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पाकिस्तान के अलावा ईरान और फिलिस्तीन में संबंधित खुफिया एजेंसियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए भी जिम्मेदार होने के रूप में की गई है। एटीएस के अधिकारियों ने देश की महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी जानकारी पाकिस्तान को देने के ऐसे ही आरोप में महाराष्ट्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान महतो का नाम सामने आया था। अधिकारियों ने कथित तौर पर महतो के नाम पर कई बैंक खातों का पता लगाया था, जहां कुछ करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला था। उन सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। अधिकारियों को पता चला है कि महतो अक्सर मुंबई आता था और दूसरे देशों में अपने आकाओं से बातचीत करता था। मुंबई पुलिस के एटीएस के अधिकारियों ने सोमवार दोपहर को ही महतो को उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में जिला अदालत में पेश किया था और उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article