Monkeypox : दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध केस, LNJP में भर्ती हुआ युवक
मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति को यहां लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
09:29 AM Jul 27, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति को यहां लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार और त्वचा पर दानों के लक्षण के साथ आया था। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि व्यक्ति की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। वह राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों में से नहीं है। उसका विदेश यात्रा का इतिहास है। सूत्रों ने कहा कि रोगी के शरीर पर चकत्ते और घाव मिले हैं। उसके नमूनों को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे भेजा गया है।
Advertisement
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर SC ने टाली आप की याचिका पर सुनवाई
सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के रहने वाले मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज के संपर्क में आए एक व्यक्ति ने शरीर में दर्द की शिकायत की है और किसी अन्य लक्षण की जांच के लिए उसकी निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए पहले मरीज का एलएनजेपी अस्पताल के पृथकवास वार्ड में उपचार चल रहा है।
Advertisement
पहले मरीज की तबीयत में तेजी से सुधार
लोकनायक अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के पहले मरीज की तबीयत में सुधार हो रहा है। वह फोन पर परिजनों से बातचीत कर रहा है और अब दर्द भी नहीं है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि अब उसके शरीर और नए दाने निकलने बंद हो चुके हैं। शरीर पर पूरी तरह दाने खत्म होने के बाद उसका सैंपल दोबारा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

Join Channel