Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल में थमा सस्पेंस...सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे CM, मुकेश अग्निहोत्री होंगे उपमुख्यमंत्री

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे।शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया।

07:18 PM Dec 10, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे।शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे।शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद थे।
Advertisement
कल सुबह होगा शपथ ग्रहण 
विधायक दल की बैठक के बाद शुक्ला ने बताया कि अलाकमान ने फैसला किया है कि सुक्खू मुख्यमंत्री और अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे।कांग्रेस आलाकमान ने नदौन से विधायक 58 वर्षीय सुक्खू के नाम पर रजामंदी दी। नयी सरकार का शपथ ग्रहण रविवार सुबह होगा।राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।
Advertisement
Next Article