टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बना शक, DNA ने बचाया रिश्ता, लेकिन जुबान ने दिया धोका

03:21 PM Oct 04, 2023 IST | Pratibha

हर रिश्ते में झगड़ा होना आम बात है, लेकिन इस कपल के बीच कुछ ऐसी बात पर झगड़ हुआ कि आखिर में ये झगड़ा तलाक पर आ गया। दरअसल, पति को अपने पतनी पर संदेह था जिसे क्लियर करने के लिए वो अपनी पत्नी का डीएनए करवाता है, लेकिन इसके वह पतनी ने खुद अपना घर छोड़ दिया है। आखिर महिला ने ऐसा क्यों ऐसा किया, चलिए आगे जानते हैं।

Advertisement

आपने अक्सर देखा होगा कि दो लोग एक-दूसरे पर गुस्सा होते हैं तो वह दोनों ज्यादा कुछ सोच नहीं पाते, और कुछ भी गुस्से में कह देते हैं। इसी वजह से कई बार कुछ ऐसा झेलना पड़ता है। जिसके बारे में हम कभी सोचे भी नहीं होते। आपको बता दें कि एक हाल ही में एक ऐसा ही मामला आया है, जिसमें पत्नी अपने पति को झगड़ें के दौरान कुछ ऐसा बोल देती है जिससे वो पूरी जिंदगी भूल नहीं सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक एक आदमी का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ, जिसमें उसने कह दिया कि उनकी बेटी का पिता वो नहीं है। ये बात उसके दिल में बैठ गई और फिर वो तब तक नहीं रुका, जब तक कि हर बात को साफ न कर लें। दिलचस्प तो ये रहा कि डीएनए टेस्ट भी सही आया लेकिन खुद बीवी के अंदर के डर ने उसका घर खराब कर दिया।

आदमी का कहना है कि उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था। इसी बीच पत्नी ने कहा कि उनकी बेटी उसकी खुद की बेटी नहीं बल्कि किसी और की है। इसके बाद पति ने डीएनए टेस्ट करवाना चाहा। उन्होंने कोविड टेस्ट के बहाने बीवी का डीएनए टेस्ट कर लिया। वो बात अलग है कि रिजल्ट में बेटी खुद की थी। हालांकि इसके बाद भी उसका दिमाग अपनी पत्नी के कही बातों पर था, जिसे जानने के लिए वह उससे झूठ बोला।

पति को अपनी पत्नी पर शक हो गया था कि वो जरूर धोका दे रही है। इसलिए उसने धमकी दी थी। इस बात का पता लगाने के लिए वह अपनी पत्नी से कहा कि वो उसकी बेटी नहीं है। इसके बाद पत्नी बात को ओर टाल नहीं पाई। और उसने साफ तौर पर बता दिया कि वो पति के ही दोस्त के साथ रिश्ते में रह चुकी है और ये तब की ही घटना है, जब वो प्रेग्नेंट होने वाली थी।

 

Advertisement
Next Article