W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Swami Vivekananda Jayanti: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया

11:38 AM Jan 12, 2024 IST | Yogita Tyagi
swami vivekananda jayanti  राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि  कहा  उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया
Advertisement

Swami Vivekananda Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आध्यात्मिक गुरु एवं समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आशा व्यक्त की कि उनकी शिक्षाएं और विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था।

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
  • उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी शिक्षाएं और विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे
  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था
  • स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र-निर्माण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया- द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैं स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। महान आध्यात्मिक गुरु एवं समाज सुधारक स्वामी जी ने भारतीयों को उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए देश भर में यात्रा की।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र-निर्माण के लिए कार्य करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति ने कहा, उन्होंने भारत के आध्यात्मिक संदेश पश्चिम तक फैलाए। उनकी शिक्षाएं और विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

PM मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद को उनकी जन्म-जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शत-शत नमन। ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×