For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

NATO का 32वां सदस्य बना स्वीडन, अमेरिकी विदेश मंत्री ने किया ऐलान

11:56 PM Mar 07, 2024 IST | Sagar Kapoor
nato का 32वां सदस्य बना स्वीडन  अमेरिकी विदेश मंत्री ने किया ऐलान

स्वीडन बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से ट्रांस अटलांटिक सैन्य गठबंधन के 32वें सदस्य के रूप में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल हो गया। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक समारोह की अध्यक्षता की, जिसमें गठबंधन में स्वीडन के शामिल होने के दस्तावेज को आधिकारिक तौर पर विदेश विभाग में जमा कर दिया गया।

यह स्वीडन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण - ब्लिंकन

ब्लिंकन ने कहा, “यह स्वीडन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह गठबंधन के लिए ऐतिहासिक है। यह ट्रांस अटलांटिक संबंधों के लिए इतिहास है। हमारा नाटो गठबंधन अब पहले से कहीं अधिक मजबूत और बड़ा हो गया है।" व्हाइट हाउस ने कहा कि स्वीडन को नाटो सहयोगी के रूप में रखने से अमेरिका और हमारे सहयोगी और भी सुरक्षित हो जाएंगे।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, "नाटो दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली रक्षात्मक गठबंधन है, और यह आज भी हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना 75 साल पहले था जब हमारे गठबंधन की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में हुई थी।"

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sagar Kapoor

View all posts

Advertisement
×