Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Swiggy ने बदला अपना पंजीकृत नाम, अब इस नाम से जानी जाएगी कंपनी

02:22 PM Feb 27, 2024 IST | Aastha Paswan

Swiggy: बेंगलुरु स्थित फूड और ग्रोसरी डिलीवरी app Swiggy ने अपना रजिस्टर्ड नाम बदल दिया है। Swiggy इंस्टामार्ट ब्रॉन्ड के तहत ग्रोसरी डिस्ट्रीब्यूट करती है। Swiggy and Zomato एक ही कारोबारी रास्ते पर हैं। स्विगी इस साल अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। Zomato की लिस्टिंग से Swiggy को काफी कुछ समझने में मदद मिली है।

Highlights

Swiggy हुआ नामकरण

बेंगलुरु स्थित फूड और ग्रोसरी डिलीवरी ऐप Swiggy ने अपना रजिस्टर्ड नाम बदल दिया है। स्विगी का पंजीकृत नाम बंडल टेक्नोलॉजीज (Bundl Technologies Pvt Ltd ) से जिसे कंपनी ने शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद बदल दिया गया है। अब इसे बदलकर स्विगी प्राइवेट लिमिटेड (Swiggy Pvt Ltd) कर दिया गया है। बेंगलुरु स्थित कंपनी को इस महीने की शुरुआत में नाम परिवर्तन के लिए RoC से मंजूरी मिली थी। दरअसल Swiggy अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। IPO को इसी साल लाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका साइज करीब 100 करोड़ डॉलर का हो सकता है। Swiggy की प्रतिद्वंदी जोमैटो ने साल 2021 में स्टॉक मार्केट में एंट्री मारी थी। इसके बाद से ही Swiggy ने IPO लाने की योजना बनाई है। जोमैटो की लिस्टिंग से स्विगी को काफी कुछ समझने में मदद मिली है। स्विगी और जोमैटो एक ही कारोबारी रास्ते पर हैं।

Advertisement

क्यों बदला Swiggy ने अपना नाम

Swiggy के अपना रजिस्टर्ड नाम बदलने की एक वजह IPO लाना है। नाम बदलने से स्विगी को कंपनी के कॉर्पोरेट नाम को पहचान स्थापित करने में मदद मिलेगी। IPO के लिए Swiggy चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपना ड्रॉफ्ट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का मुख्य लक्ष्य अपनी लागत को कम करने के साथ अच्छा मुनाफा हासिल करना है। मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए स्विगी का परिचालन राजस्व साल दर साल 45 फीसदी बढ़कर 8,265 करोड़ रुपये हो गया था। हालांकि, इस अवधि में कंपनी का नेट लॉस 15 फीसदी बढ़कर 4,179 करोड़ रुपये हो गया। फूड-डिलीवरी के अलावा कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट ब्रॉन्ड (Swiggy Instamart Brand) के तहत ग्रोसरी डिस्ट्रीब्यूट करती है।

कब हुई थी Swiggy की शुरुआत?

साल 2014 में नंदन रेड्डी और श्रीहर्ष मजेटी द्वारा बंडल टेक्नोलॉजीज (Bundl Technologies Pvt ) की स्थापना की गई थी। इस समय श्रीहर्ष मजेटी फर्म के सीईओ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी अपना प्रॉफिट बढ़ाने के लिए आने वाले समय में कुछ और कदम भी उठा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article