W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिडनी के बोंडी बीच पर फायरिंग से मची अफरा-तफरी, 10 लोगों की मौत!

03:03 PM Dec 14, 2025 IST | Amit Kumar
सिडनी के बोंडी बीच पर फायरिंग से मची अफरा तफरी  10 लोगों की मौत
Sydney Bondi Beach Firing ( credit S-M )

Sydney Bondi Beach Firing: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित बोंडी बीच, जो दुनिया के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में गिना जाता है, रविवार को अचानक दहशत का केंद्र बन गया। वहां गोलीबारी की खबरों के बाद बीच और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। शुरुआती रिपोर्ट्स में इस घटना में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की बात कही गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

Sydney Bondi Beach Firing: घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही न्यू साउथ वेल्स पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे बोंडी बीच और आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Advertisement

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर हालात पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, वहां मौजूद लोगों से कहा गया कि वे शांत रहें और केवल आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें।

Advertisement

Sydney Bondi Beach Firing ( credit S-M )
Sydney Bondi Beach Firing ( credit S-M )

Sydney Mass Shooting: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई फायरिंग की आवाजें

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुछ ही पलों में कई गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोलियों की आवाज बहुत तेजी से आई, जिससे बीच पर मौजूद लोग घबरा गए और भागने लगे। उस समय समुद्र तट पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है, लेकिन गोलियों की आवाज सुनते ही सभी ने वहां से निकलने की कोशिश की।

Sydney Bondi Beach Firing ( credit S-M )
Sydney Bondi Beach Firing ( credit S-M )

Bondi Beach Shooting Updates: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग समुद्र तट पर दौड़ रहे हैं और पीछे से पुलिस सायरन और फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। वहीं, द गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पत्रकारों ने ऐसे वीडियो देखे हैं, जिनमें काले कपड़े पहने दो लोग एक पुल के पास फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में करीब एक दर्जन गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है।

World News Today: प्रधानमंत्री कार्यालय ने जताई चिंता

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के कार्यालय ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संघीय सरकार इस स्थिति से अवगत है। बोंडी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बनी हुई है और लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।

Sydney Bondi Beach Firing ( credit S-M )
Sydney Bondi Beach Firing ( credit S-M )

जांच जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी, विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। तब तक आम लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

यह भी  पढ़ें: सूडान में संयुक्त राष्ट्र परिसर पर ड्रोन हमला, छह बांग्लादेशी सैनिकों की मौत

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×