टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सीरियाई राष्ट्रपति ने मोहम्मद गाजी जलाली को देश का नया प्रधानमंत्री किया नियुक्त

11:22 PM Sep 14, 2024 IST | Shera Rajput

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने मोहम्मद गाजी जलाली को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यह जानकारी शनिवार को सरकारी मीडिया ने दी।
जलाली को नया मंत्रिमंडल बनाने का सौंपा गया काम
राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार, सिविल इंजीनियर और अर्थशास्त्री 55 वर्षीय जलाली को नया मंत्रिमंडल बनाने का काम सौंपा गया है। वे हुसैन अर्नस की जगह लेंगे, जो जून 2020 से प्रधानमंत्री थे।
जुलाई में संसदीय चुनावों के बाद कार्यकाल समाप्त होने के बाद से अर्नस की सरकार कार्यवाहक भूमिका में काम कर रही थी।
जानिए ! जलाली ने कहा से की थी पढ़ाई
जलाली ने मिस्र के ऐन शम्स विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और दमिश्क विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है।
समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जलाली का चयन शुक्रवार को असद और सीरिया की सत्तारूढ़ बाथ पार्टी के नेताओं के बीच नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए हुई बैठक के बाद हुआ।
नए प्रशासन द्वारा 25 सितंबर को सीरियाई पीपुल्स असेंबली में अपना नीति वक्तव्य प्रस्तुत करने का कार्यक्रम है।

Advertisement

Advertisement
Next Article