Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तारक मेहता का…शो से एक और बड़ा चेहरा लेने वाला है एग्जिट, इनके बिना शो चल पाना है मुश्किल

टीवी पर सालो से लोगो को गुदगुदाने वाला शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ देश के घर घर की पसंद है। शो का एक एक किरदार अपने आप में एक नमूना है। पोपट लाल की शादी न होना हो या सोढ़ी की पार्टी शार्टी का प्रोग्राम शो के एक एक एपिसोड में दर्शको का खूब एंटरटेनमेंट होता है।

12:50 PM May 17, 2022 IST | Desk Team

 शो में जेठा लाल और उनके परम मित्र तारक मेहता की गहरी दोस्ती दिखाई गयी है और दया और जेठा की नोकझोंक। कई सालो से ये शो लोगो को हसांता आया है।  लेकिन पिछले कुछ सालो से शो के कुछ किरदार बदल गए है। जिनके जाने की वजह से शो की चमक काफी फीकी पड़ गयी है । 
शो में कुछ किरदार अपनी मर्ज़ी से बाहर गए है तो कुछ लोग अब हमारे बिच नहीं रहे है। शो की जान कही जाने वाली दया बेन यानि दिशा वकानी ने काफी टाइम पहले ही तारक मेहता का शो छोड़ दिया था। जब से दिशा ने शो से एग्जिट किया था तभी से शो की TRP गिरने लगी थी।
  उसके बाद कई सितारे हमें अलविदा कह गए और उन्हें भी हम शो में वापस नहीं देख पाए।  अब खबरे आई है की जेठा यानि दिलीप जोशी के परममित्र तारक मेहता यानि शैलेश लोढ़ा भी शो छोड़ने वाले है। पिछले 14 सालो से तारक मेहता शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा इस शो का एक अहम् हिस्सा है। 
 शैलेश शो में तारक बनकर दिलीप जोशी यानि जेठा की हर मुसीबतो का निवारण करते नज़र आये है।  लेकिन अब सुनने में आया है की वह शो से  अलविदा कहने वाले है।  शो छोड़ने की वजह तो साफ़ नहीं हुई है लेकिन सुनने में आया है की शैलेश अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है। हालाँकि इस बारे में अभी कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 
तारक मेहता से पहले उनकी वाइफ अंजलि मेहता का किरदार करने वाली नेहा मेहता ने भी कुछ टाइम पहले किसी कारन वश शो से एग्जिट ले ली थी। शो तारक मेहता ने पिछले 14 सालो से दर्शको का एंटरटेनमेंट किया है और हमारे बचपन को यादगार बनाया है।  अब इस शो में पहले जैसी वो बात नहीं रही लेकिन इस शो को हमेशा दर्शक अपने दिल में संजोकर रखेंगे। 
Advertisement
Next Article