ताइवान : फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की गई जान
04:01 AM Sep 25, 2023 IST | Shera Rajput
Advertisement
ताइवान की एक फैक्ट्री में आग और विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को पिंगटुंग काउंटी में एक गोल्फ फैक्ट्री में आग लगने से 10 लोगों की जान चली गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट की अनुसार , सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन प्राधिकरण ने शुक्रवार शाम को अग्निशमन दल को घटनास्थल पर भेजा।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती आग के बाद विस्फोट हुए, जिससे फैक्ट्री का ढांचा ढह गया, जिसमें कई अग्निशामक और फैक्ट्री कर्मचारी फंस गए।
Advertisement
Advertisement