For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

7.7 की तीव्रता वाले झटके से दहला Taiwan, 4 की मौत और 50 से ज्यादा घायल

12:22 PM Apr 03, 2024 IST | NAMITA DIXIT
7 7 की तीव्रता वाले झटके से दहला taiwan  4 की मौत और 50 से ज्यादा घायल

ताइवान (taiwan) में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई है। सूत्रों के मुताबिक, 25 साल बाद यहां इतना शक्तिशाली भूकंप आया है।भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई।ताइवान में कई इमारतें ढह गई हैं।

  • ताइवान में बुधवार को आया जोरदार भूंकप
  • भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई
  • 25 साल बाद आया इतना शक्तिशाली भूकंप
  • ताइवान में कई इमारतें ढह गई

बचावकर्मी फंसे हुए लोगों की कर रहे तलाश

आपको बता दें ताइवान के पूर्वी हिस्से में आए भूकंप के बाद न्यू ताइपे शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत में फंसे एक व्यक्ति को जिंदा बचाया। ढही इमारतों में जिंदा बचे लोगों की आपातकालीन कर्मचारी तलाश कर रहे हैं। बचावकर्मी फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त इमारत से बचाए जाने के बाद एक व्यक्ति की सहायता करते बचाव कर्मचारी।

ध्वस्त इमारतों में लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई

ताइवान में आए भूकंप में अब कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि हुआलीन काउंटी में चार लोगों की मौत हो गई।वहां की इमारतें नीचे की ओर झुक गईं हैं इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भूकंप का झटका कितना तेज हो सकता है। ध्वस्त इमारतों में लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, जापान ने अपने तटों के लिए वॉर्निंग जारी की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×