For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

किनमेन द्वीप के पास चीन के एक पर्यटक नौका को रोकने पर ताइवान ने जताया विरोध

02:16 PM Feb 20, 2024 IST | Jivesh Mishra
किनमेन द्वीप के पास चीन के एक पर्यटक नौका को रोकने पर ताइवान ने जताया विरोध

Taiwan protest: किनमेन द्वीपसमूह के पास चीन द्वारा एक पर्यटक नौका को रोके जाने पर ताइवन ने मंगलवार को विरोध जताया जिससे द्वीप में तनाव बढ़ गया है। किनमेन द्वीप चीन के तट से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन इस पर ताइवान का नियंत्रण है।

Highlights:

  • किनमेन द्वीप के पास चीन के एक पर्यटक नौका को रोकने पर ताइवान ने विरोध जताया
  • 11 चालक दल और 23 यात्रियों को ले जा रही नौका
  • प्रधानमंत्री चेन चिएन-जेन ने कहा कि जनवरी में ताइवान में आयोजित हुये

11 चालक दल और 23 यात्रियों को ले जा रही नौका

ताइवान के मीडिया की खबरों में बताया गया कि 11 चालक दल और 23 यात्रियों को ले जा रही नौका ‘किंग जिया’ को चीनी तट रक्षक ने सोमवार को लगभग 32 मिनट तक रोके रखा। बाद में ताइवान के तट रक्षक नौका को वापस किनमेन ले आये। ‘ऑशन अफेयर काउंसिल’ मंत्री कुआन बी लिंग ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि इस घटना ने ‘‘हमारे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, लोगों में दहशत पैदा हो गई।’’

प्रधानमंत्री चेन चिएन-जेन ने कहा कि जनवरी में ताइवान में आयोजित हुये

प्रधानमंत्री चेन चिएन-जेन ने कहा कि जनवरी में ताइवान में आयोजित हुये राष्ट्रपति के चुनाव के बाद चीन की सैन्य गतिविधियों के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और ताइवान इसे कम करने की कोशिश कर रहा है। वर्ष 1949 के गृह युद्ध के दौरान ताइवान चीन से अलग हो गया था, लेकिन बीजिंग दो करोड़ से अधिक की आबादी वाले इस द्वीप को अपना क्षेत्र मानता है और सैन्य बल के जरिए इसे अपने नियंत्रण में करने की धमकी देता रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×