Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आगरा में शुरू हुआ ताज महोत्सव, 50 रुपये में होगी एंट्री

01:51 PM Feb 18, 2024 IST | Aastha Paswan

Taj Mahotsav 2024: आगरा में ताज महोत्सव शुरू हो चुका है। इस बार ताज महोत्सव में कुछ खास देखने को मिलेगा। इस वर्ष ताज महोत्सव 17 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी को समाप्त होगा। इस बार पर्यटक हॉट एयर बैलून का आनंद भी ले सकेंगे।

Highlights

आगरा ताज महोत्सव 2024

आगरा में स्थित ताज महल जो विश्व के सात अद्भुतों में शामिल है साथ ही प्रेम का एक अनूठा प्रतीक है, जो आगरा में स्थित है। इस सुंदर इमारत को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक एकट्ठा होते हैं। रोजाना यहां हजारों की भीड़ होती है। आपको बता दें, यहां ताज महोत्सव शुरू हो गया है, जिसका आज दूसरा दिन है। इस त्योहार का आयोजन हर साल फरवरी महीने में किया जाता है। इस बार ताज महोत्सव में कुछ खास देखने को मिलेगा। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप ताज महोत्सव देखने जा सकते हैं। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह जानकारी जरूर लें।

Advertisement

हॉट एयर बैलून का आनंद

इस वर्ष ताज महोत्सव 17 फरवरी से शुरू हो गया है। ताज महोत्सव 27 फरवरी को समाप्त होगा।1 इस बार के ताज महोत्सव में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। इस बार यमुना महा आरती को ताज महोत्सव में शामिल किया गया है। महा आरती यमुना नदी के घाटों पर ताज महोत्सव के दौरान की जाएगी। इसके साथ ही पतंग महोत्सव और गजल कार्यक्रम भी पर्यटकों के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस बार पर्यटक ताज महोत्सव पर आकर हॉट एयर बैलून का आनंद भी ले सकते हैं।

ये सभी चीजे होंगी शामिल

ताज महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखना एक विशेष प्रकार का आनंद है। हर शाम यहां प्रसिद्ध कलाकार अपना प्रदर्शन करते हैं। ताज महोत्सव आने पर आपको भारतीय संगीत और नृत्य के विभिन्न प्रकार देखने का मौका मिलेगा। यहां आकर आप कथक, भरतनाट्यम, शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय गायन, भोजपुरी गायन, अवधी गायन, क़व्वाली, भजन संध्या, ब्रज लोकगीत और लोकनृत्य, बांसुरी बजाना, सारोद बजाना, सितार बजाना, तबला बजाना, पखावज बजाना और रुद्रवीणा इत्यादि देखने का अवसर मिलेगा।

विदेशी पर्यटकों की एंट्री फ्री

प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार भी ताज महोत्सव में प्रदर्शन करेंगे, जिसमें गजल गायक, क़व्वाली, गायक, स्टैंडअप कॉमेडी और अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा आप यहां हस्तशिल्प कला प्रदर्शन, दुकानें, स्वादिष्ट भोजन के लिए खाद्य क्षेत्र का आनंद ले सकते हैं। ताज महोत्सव की एंट्री टिकट सिर्फ 50 रुपये है। वहीं विदेशी पर्यटकों और पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article