Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'वापस ले जाओ बारात... शादी सरकारी नौकरी वाले से करूंगी', बिना दुल्हन लिए लौटा इंजीनियर

UP Viral News : यूपी में एक इंजीनियर सरकारी नौकरी न होने की वजह से बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया। दुल्हन ने प्राइवेट कंपनी में नौकरी होने की वजह से शादी करने से मना कर दिया।

05:28 AM Nov 26, 2024 IST | Ranjan Kumar

UP Viral News : यूपी में एक इंजीनियर सरकारी नौकरी न होने की वजह से बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया। दुल्हन ने प्राइवेट कंपनी में नौकरी होने की वजह से शादी करने से मना कर दिया।

Farrukhabad Viral Wedding : उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में बिना दुल्हन के ही बारात लौटकर चली गई। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी, लेकिन फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसकी वजह ऐसी है कि हर कोई हैरान हो जाए। दरअसल, दुल्हन को बताया गया था कि दूल्हे की सरकारी नौकरी है, लेकिन वो प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। यह पता दुल्हन को पता चला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं मानी।

द्वारचार, वरमाला और भी कई रस्में हो गईं थीं

दरअसल, फर्रूखाबाद में सरकारी विभाग के क्लर्क के बेटे की बारात आई थी। गेस्ट हाउस में धूमधाम से स्वागत किया गया। द्वारचार के बाद वरमाला हुई। उसके बाद अन्य रस्म में भी हुईं। इस बीच दुल्हन पक्ष के किसी ने दूल्हे की नौकरी के बारे में पूछा और बवाल मच गया।

लोगों ने बहुत समझाया, पर नहीं मानी दुल्हन

लड़के के पिता ने बताया कि उनका बेटा सिविल इंजीनियर है, मगर दुल्हन ने कहा कि उसे तो सरकारी नौकरी वाला दूल्हा बताया गया था। वह प्राइवेट जॉब वाले से शादी नहीं करेगी। इस दौरान समाज के लोग इकट्ठे हुए और दोनों पक्षों को मनाने लगे।

शादी में हुए खर्चों को आधा-आधा बांटा

दूल्हे ने कॉल करके अपने मोबाइल पर अपनी पे-स्लिप भी मंगवाई और दुल्हन को दिखाया। उसकी सैलरी एक लाख 20 हजार रुपए थी। इसके बावजूद दुल्हन जिद पर अड़ रही और शादी करने से मना कर दिया। बाद में समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि दोनों पक्षों का जो खर्च हुआ है, वह आपस में बांट लें। फिर दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article