W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सूखी खांसी से बचाव के लिए करें ये उपाय

12:42 PM May 08, 2024 IST | Yogita Tyagi
सूखी खांसी से बचाव के लिए करें ये उपाय
Advertisement

सूखी खांसी एक ऐसी बीमारी है जो लोगों में आम होती जा रही है। क्या आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं? सूखी खांसी होने के क्या कारण हैं? और इससे कैसे तुरंत आराम पाया जा सकता है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर आज हम आपको देने वाले हैं। यदि सूखी खांसी लम्बे समय तक रहती है तब वह खतरनाक भी हो सकती है खांसी का कितने समय तक रहना नार्मल है इसके बारे में भी आप आगे जानेगें।

  • सूखी खांसी होने के कारण
  • सूखी खांसी का कितने समय तक रहना नार्मल
  • सूखी खांसी से तुरंत आराम कैसे पाया जा सकता है

सूखी खांसी का कितने समय तक रहना नार्मल

खांसी होना शरीर से धूल या धुंए जैसी गंदगी को बाहर करने की शारारिक प्रिक्रिया है। यदि सूखी खांसी 3 सप्ताह तक रहती है तो यह नार्मल मानी जाती है। इसके अलावा यदि सूखी खांसी 3 सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं जाती है तो डॉक्टर से चेक कराना जरुरी है।

क्यों होती है सूखी खांसी?

सूखी खासी गले में जलन और सूजन के कारण होती है। गले में सूजन और जलन धूल, फफूंद और पालतू जानवरों से होने वाले इन्फेक्शन के कारण होती है। साथ ही अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों को सबसे अधिक सूखी खांसी की समस्या होती है। यदि सीने में जलन या कोई इन्फेक्शन है तब भी यह सूखी खांसी हो सकती है। आइए जानते हैं कि, सूखी खांसी से कैसे पाए राहत

काली मिर्च और शहद का सेवन

काली मिर्च और शहद का सेवन करने से सूखी खांसी में तुरंत आराम मिलता है। आधा चमच्च शहद में थोड़ी सी काली मिर्च ड़ाल कर खाएं। इससे सूखी खांसी में आराम होगा। शहद एंटी इंफ्लेमेटरी होता है जो गले में शांति उत्पन्न करता है।

मुलेठी को दाढ़ के नीचे रखें

सूखी खांसी में मुलेठी को मुँह में रखने से बहुत लाभ और आराम मिलता है। मुलेठी एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी होती है जो गले के इन्फेक्शन को खत्म करके सूखी खांसी से राहत देती है।

काढ़ा होगा असरदार

सूखी खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए आप काढ़ा बना कर पी सकते हैं। इसके लिए पानी में थोड़ी सी हल्दी, गिलोय और पोदीना के पत्ते ड़ाल कर उबालें हल्का ठंडा होने पर उसमें गुड़ मिला कर उसको पीएं। यह तरीका भी काफी असरदार है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×