2999 रुपये देकर घर ले जाएं यह शानदार इलेक्ट्रिक बाइक
Revolt Motors ने दो इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 और Revolt RV300 लॉन्च की हैं। भारत में यह पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इलेक्ट्रिक बाइक है।
04:44 PM Aug 28, 2019 IST | Desk Team
भारत सरकार लगातार देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ाने पर जोर दे रही है। उसी को ध्यान में रखते हुए Revolt Motors ने दो इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 और Revolt RV300 लॉन्च की हैं। भारत में यह पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इलेक्ट्रिक बाइक है। युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर इनको डिजाइन किया गया है।
Advertisement
Revolt RV 400
रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक बाइक में 3KW की मोटर लगाई गई है। इसमें लगी 3.24KW लिथियम आयन-बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर बाइक 156 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इसे चार्ज करना बिलकुल आसान है, इसे घर पर ही आसानी के चार्ज किया जा सकता है क्योंकि, बाइक के साथ मिलने वाली चार्जिंग केबल रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर भी लग जाती है।
रिवॉल्ट RV400 का एक्स शोरूम प्राइस 1.29 लाख से 1.47 लाख है।
Revolt RV 300
Revolt RV 300 65 किमी की रफ़्तार से दौड़ सकती है। इसमें 1.5KW की मोटर और 2.7KW की बैटरी दी गई है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 80 से 150 किलोमीटर तक चल सकती है।
इसे खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अभी कंपनी शानदार ऑफर दे रही है। इसे आप डायरेक्ट कंपनी को EMI देकर खरीद सकते हो। इसके लिए आपको कोई डाउन पेमेंट नहीं देनी पड़ेगी। RV 300 के लिए आपको बस लगातार 37 महीने तक 2,999 रुपये देने होंगे।
कंपनी का कहना है कि इस बाइक को आप ऑनलाइन भी बुक करा सकते हो। बस इसके लिए आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
खासियत
इन दोनों बाइक को मोबाइल ऐप की मदद से ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा ऐप की मदद से इन बाइकों को स्टार्ट-स्टॉप किया जा सकता है।
दिल्लीवासी अगले महीने से रिवॉल्ट आरवी 400 को खरीद सकते हैं। फिलहाल यह इलेक्ट्रिक बाइक दिल्ली में ही ग्राहकों को मिल पाएगी। हालांकि, अगले कुछ महीनों में देश के अन्य हिस्सों में भी इसकी बिक्री शुरू की जाएगी।
कंपनी बैटरी पर 8 साल या फिर 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। इसके अलावा कंपनी 3 साल या 30 हजार किलोमीटर तक फ्री मेनटेनेंस का फायदा भी दे रही है। बाइक्स पर 5 साल या 75 हजार किलोमीटर तक की वारंटी और फ्री इंश्योरेंस मिलेगा।
Advertisement