टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को केवल एक बार जरूर करें ये टोटका

हिंदू धर्म के मुताबिक वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा आराधना करने का सबसे अच्छा दिन शुक्रवार का माना जाता है।

06:17 AM Jan 31, 2020 IST | Desk Team

हिंदू धर्म के मुताबिक वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा आराधना करने का सबसे अच्छा दिन शुक्रवार का माना जाता है।

हिंदू धर्म के मुताबिक वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा आराधना करने का सबसे अच्छा दिन शुक्रवार का माना जाता है। इस खास दिन पर धन प्राप्ति की कामना से तंत्र शास्त्र में बताए गए कुछ अचूक टोटके कर लेने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती है। 
तंत्र के अलावा भी ज्योतिष शास्त्र में कुछ बेहद चमत्कारी उपाए बताएं गए हैं। जिनको कर लेने से कभी भी आपको पैसों की तंगी नहीं होगी। तो आइए आप भी जान लीजिए धन प्राप्ति के आखिर वह कौन से उपाए हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन कर लेने से आप भी हो जाएंगे मालामाल…
धन प्राप्ति के कुछ अचूक उपाय
1.शुक्रवार के विशेष दिन पर घर के पूजा स्थल पर लक्ष्मी जी की स्थापना करके गाय के घी का दो मुंह वाला दीपक जलाएं इससे धन प्राप्ति होगी। 
2.इस दिन माता लक्ष्मी को तस्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र जरूर अर्पित करें। 
3.महालक्ष्मी को शुक्रवार के दिन गुलाब का इत्र चढ़ाने से रति और कामसुख की प्राप्ति होगी।
4.केवड़े का इत्र भी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
5.शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य में वृद्घि होगी।
6.शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के मंदिर में सोलह श्रृंगार की सामग्री चढ़ाए। ऐसा करने से धन के साथ दांपत्य जीवन में मधुरता का वास होगा। 
7.अगर आप भी शुक्रवार के दिन घर से चंदन का इत्र लगाकर निकलते हैं तो जरूर आपके कार्य और व्यवसाय में उन्नति दोगुना ज्यादा होने के चांस होते हैं। 
8.शुक्रवार के दिन 11 छोटे नारियल लेकर उनको पीले कपड़े में बांधकर घर की रसोई की पूर्व दिशा के कोने में बांध कर रखें। यह उपाय कर लेने से आपको कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।
9.प्रत्येक शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी एंव गुड खिलाएं इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके पूरे परिवार पर हमेशा बनी रहेगी। 
Advertisement
Advertisement
Next Article