For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Taliban New Ethics Law: तालिबान के नए नैतिकता कानून पर European Union ने जताई चिंता

09:15 PM Aug 27, 2024 IST | Pannelal Gupta
taliban new ethics law  तालिबान के नए नैतिकता कानून पर european union ने जताई चिंता

Taliban New Ethics Law: तालिबान के नए नैतिकता कानून से यूरोपीय संघ स्तब्ध है। उसने अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की है। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने पिछले सप्ताह इस कानून को समर्थन की थी।

Highlights

  • Taliban New Ethics Law पर European Union ने जताई चिंता
  • तालिबान सरकार लागू किए थे नए नैतिकता कानून
  • UNAMA ने भी इस नैतिकता कानून की आलोचना की

क्या है Taliban New Ethics Law

तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने पिछले सप्ताह 'सदाचार के संवर्धन और दुराचार की रोकथाम कानून'(Taliban New Ethics Law) के समर्थन की घोषणा की। इसके तहत अफगान मह‍िलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस कानून में ड्रेस कोड लागू किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर महि‍लाओं को अपने शरीर और चेहरे को ढकने का आदेश दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की आवाज नहीं सुनी जानी चाहिए।

Taliban Sharia Law Punishments : United Nations Remark On Brutal Physical  Punishment Taliban Calls Insult Of Islam - संयुक्त राष्ट्र ने की क्रूर  सजाओं की निंदा तो भड़का तालिबान, बताया 'इस्लाम धर्म का अपमान'

 

यूरोपीय संघ का क्या है नाराजगी

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा, यह कानून कानूनी(Taliban New Ethics Law) दायित्वों और संधियों का उल्लंघन करता है। इस कानून में अफगान लोगों के अधिकारों को कमजोर क‍िया गया है। यूरोपीय संघ ने कहा कि वह अफगानिस्तान की महिलाओं और लड़कियों समेत सभी अफगानियों के ल‍िए खड़ा है। बोरेल ने कहा, यह निर्णय अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को कमजोर करता है, हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम तालिबान से अफगान महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ इन दुर्व्यवहारों को समाप्त करने का आग्रह करते हैं। यह कानून मानवता के ख‍िलाफ है।

Afghanistan: Frauen müssen sich wieder verschleiern

UNAMA ने भी इस नैतिकता कानून की आलोचना की

यूरोपीय संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश से ताल‍िबान की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मान्‍यता की आकांक्षा को भी धक्‍का लगा है। यूरोपीय संघ ने कहा है क‍ि तालिबान को अफगानिस्तान के नागरिकों व अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रत‍ि अपने दायित्वों का सम्मान करने की आवश्यकता है। बता दें कि रव‍िवार को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने भी इस नैतिकता कानून की आलोचना की थी।

तालिबान के नए नैतिकता कानून पर यूरोपीय संघ ने जताई चिंता

मामले में अध‍िकार‍ियों से स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया

महासचिव की विशेष प्रतिनिधि और यूएनएएमए की प्रमुख रोजा ओटुनबायेवा ने कहा, यह अफगानिस्तान के भविष्य के लिए एक चिंताजनक दृश्य है, जहां नैतिक निरीक्षकों के पास किसी को भी धमकाने और हिरासत में लेने का मनमाना अधिकार है। उन्होंने कहा, इससे अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर दबाव और बढ़ गया है। यूएनएएमए ने कहा कि वह नए कानून(Taliban New Ethics Law) और अफगान लोगों पर इसके प्रभाव और संयुक्त राष्ट्र व अन्य महत्वपूर्ण मानवीय सहायता पर इसके संभावित प्रभाव का भी अध्ययन कर रहा है। मामले में अध‍िकार‍ियों से स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×