W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, इन सेलिब्रिटीज के भी है मुंबई में आलिशान आशियाने

हाल ही में एक बड़ी खबर आ रही है कि बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है। ये घर जुहू-वर्सोवा के लिंक रोड पर बने अपार्ट्मेंट्स में है और 14वें फ्लोर पर है।

07:22 AM Jun 25, 2019 IST | Ujjwal Jain

हाल ही में एक बड़ी खबर आ रही है कि बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है। ये घर जुहू-वर्सोवा के लिंक रोड पर बने अपार्ट्मेंट्स में है और 14वें फ्लोर पर है।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर  इन सेलिब्रिटीज के भी है मुंबई में आलिशान आशियाने
Advertisement
हाल ही में एक बड़ी खबर आ रही है कि बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई में एक शानदार घर खरीदा है। ये घर जुहू-वर्सोवा के लिंक रोड पर बने अपार्ट्मेंट्स में है और 14वें फ्लोर पर है। इस आलिशान घर को तमन्ना भाटिया ने बिल्डर समीर भोजवानी से खरीदा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
आपको बता दें खबरों के अनुसार इस घर की कीमत 4.56 करोड़ रुपये है और साथ ही इस घर के लिए तमन्ना ने रजिस्ट्रेशन के लिए ही 99 लाख की स्टाम्प ड्यूटी दी है। अभी इस घर में इंटीरियर का काम भी होना है जिसपर करीब 2 करोड़ रूपए और खर्च होंगे।
ऐसा नहीं ही सिर्फ तमन्ना भाटिया ही ऐसी सेलिब्रिटी है जिन्होंने इतना महंगा घर खरीदा है। बॉलीवुड के कई ऐसे फिल्मस्टार है जो मुंबई में महंगे महंगे घरों में रहते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा , जॉन अब्राहम और शाहिद कपूर जैसे सेलिब्रिटीज के नाम है। आईये नजर डालते है इस सेलिब्रिटी होम लिस्ट पर है।
प्रियंका चोपड़ा 

देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूँ तो अब न्यूयॉर्क में बसी है पर मुमबगाई में भी प्रियंका चोपड़ा का आलिशान घर है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रूपए है।
अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने भी साथ मिलकर मुंबई में एक आलिशान घर खरीदा है जिसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपये है।
शाहिद कपूर

कबीर सिंह स्टार शाहिद कपूर ने भी हाल में में मुंबई के वर्ली में डबल ड्यूप्लेक्स खरीद है जिसकी कीमत करीब 55 करोड़ रूपए है।
दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी मुंबई में प्रभादेवी के Beaumonde Towers में एक आलिशान फ्लैट खरीदा हुआ है जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है।
सुशांत सिंह राजपूत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी मुंबई के मलाड में 20 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है और ये अपार्टमेंट उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से अलग होने के बाद खरीदा है।
जॉन अब्राहम

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने भी मुंबई में एक आलिशान सी-फेसिंग फ्लैट खरीदा हुआ है जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है।

टीआरपी के लिए शो की एक्ट्रेस का बदला लुक, सिर्फ मेकअप पर खर्च हो रहे इतने लाख

Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×