Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तमिलनाडु सरकार: औद्योगिक पार्कों के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा

तमिलनाडु में किसानों और विपक्षी दलों के विरोध के बीच राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि कोयंबटूर जिले में अन्नूर और मेट्टुपालयम औद्योगिक पार्क परियोजनाओं के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।

04:46 PM Dec 17, 2022 IST | Desk Team

तमिलनाडु में किसानों और विपक्षी दलों के विरोध के बीच राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि कोयंबटूर जिले में अन्नूर और मेट्टुपालयम औद्योगिक पार्क परियोजनाओं के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।

तमिलनाडु  में किसानों और विपक्षी दलों के विरोध के बीच राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि कोयंबटूर जिले में अन्नूर और मेट्टुपालयम औद्योगिक पार्क परियोजनाओं के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन परियोजनाओं का निर्माण बंजर भूमि पर किया जाएगा।
Advertisement
 किसानों को संतोषजनक मुआवजा प्रदान किया जाएगा
सरकार ने कहा कि किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए कृषि भूमि के बजाय निजी कंपनियों के स्वामित्व वाली केवल 1,630 एकड़ बंजर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।औद्योगिक विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इसके अलावा, अपनी जमीन बिना किसी मजबूरी के स्वेच्छा से देने के लिए आगे आने वाले किसानों को संतोषजनक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।’’
खेती योग्य भूमि के अधिग्रहण का विरोध किया 
अन्नूर और मेट्टुपालयम तालुक के कई गांवों के किसानों ने औद्योगिक पार्क परियोजनाओं के लिए उनकी खेती योग्य भूमि के अधिग्रहण का विरोध किया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठ दिसंबर को अन्नूर में विरोध-प्रदर्शन किया था। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा था कि परियोजनाओं के लिए एक मुट्ठी जमीन भी नहीं दी जाएगी।उन्होंने नयी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में किसानों और भाजपा की मांग स्वीकार करने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।
Advertisement
Next Article