W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तमिलनाडु के अधिकारियों की किसानों के साथ चर्चा, इस बात पर होगी बहस

11:53 AM Oct 19, 2023 IST | Nikita MIshra
तमिलनाडु के अधिकारियों की किसानों के साथ चर्चा  इस बात पर होगी बहस
Advertisement
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में कई दिनों से बाँध के पानी को लेकर अधिकारियों तथा किसानों के बीच बड़ी बहस छिड़ी हुई थी। इसी बीच तमिलनाडु के लोक निर्माण विभाग द्वारा वैगई बांध से पानी छोड़ा गया।  जिसके बाद अब  अधिकारियों और किसानों के बीच बैठक होने वाली है।  चलिए जानते हैं आखिरकार पूरा मामला क्या है ?
Advertisement

क्या है पूरा मामला ?

Advertisement
दरअसल, कुछ दिनों में छिटपुट बारिश के कारण वैगई बांध में जल स्तर में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और किसानों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द बांध के दरवाजे खोलने का आग्रह किया है। कुरुवई धान का मौसम समाप्त होने वाला है और सांबा की खेती शुरू होने वाली है, लोक निर्माण विभाग किसानों और विभाग के अधिकारियों सहित हितधारकों के साथ एक बैठक आयोजित करेगा।
Advertisement
पानी की कमी के कारण मदुरै जिले के कई किसान कुरुवई धान की खेती करने से चूक गए हैं। सांबा सीजन शुरू होने के बाद भी किसान पानी की कमी के कारण बीज बोने का इंतजार ही कर रहे हैं। हालांकि पिछले कई दिनों में हुई भारी बारिश से वैगई नदी और नदी से जुड़े जलाशय में जल स्तर बढ़ गया था। जिसके बाद पानी छोड़ने पर चर्चा के लिए गुरुवार के दिन एक विशेष बैठक हो रही है, क्योंकि पूर्वोत्तर मानसून भी तमिलनाडु में दस्तक दे चुका है।
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×