Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तमिलनाडु: ड्रग्स का विरोध करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता की पहचान थिरुकाझुकुंद्रम के धनशेखर के रूप में हुई है। दरअसल धन शेखर जब अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तो बदमाशों ने उन्हें कनकोयिल कोट्टई रास्ते के पास रोक लिया। इसके बाद बदमाश उनकी बेरहमी से पिटाई करने लगे।

04:24 PM Dec 19, 2022 IST | Desk Team

मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता की पहचान थिरुकाझुकुंद्रम के धनशेखर के रूप में हुई है। दरअसल धन शेखर जब अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तो बदमाशों ने उन्हें कनकोयिल कोट्टई रास्ते के पास रोक लिया। इसके बाद बदमाश उनकी बेरहमी से पिटाई करने लगे।

तमिलनाडु से भाजपा नेता के साथ पिटाई का मामला सामने आ रहा है। दरअसल राज्य के चेंगलपट्टू में भाजपा नेता ने बड़े पैमाने पर हो रही गांजे की बिक्री को उजागर किया था। जिसके बाद बदमाशों ने भाजपा नेता की बेरहमी के साथ पिटाई कर डाली। बदमाशों की पिटाई में भाजपा नेता बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने  6 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
Advertisement
भाजपा विधायक की बदमाशों ने पिटाई की 
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता की पहचान थिरुकाझुकुंद्रम के धनशेखर  के रूप में हुई है। दरअसल धन शेखर जब अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तो बदमाशों ने उन्हें कनकोयिल कोट्टई रास्ते के पास रोक लिया। इसके बाद बदमाश उनकी बेरहमी से पिटाई करने लगे। बदमाशों के हमले में धन शेखर घायल होकर खून से लथपथ हो गए। इसके बाद बेहोशी की हालत में राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने हमले की निंदा की। इसके साथ साथ उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

बता दें, इससे पहले भी भाजपा नेता धन शेखर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें वह मानसिक रूप से स्थिर बताए जा रहे कालेशा से सवाल करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में उन्हें कालेशा से पूछते हुए देखा गया कि उसे गांजा कहां से मिला था और उसे यह गांजा किसने दिया । इसके बाद उस व्यक्ति ने बताया कि उसे  गांजा बशीरनाम के व्यक्ति ने दिया था जो इसे ₹700 रुपये में बेच रहा था।
Advertisement
Next Article