For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Tamil Nadu : राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा - CM Stalin

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न राज्य द्रमुक सरकार की विकास योजनाओं की नकल करने का प्रयास कर रहे हैं।

05:45 PM Aug 24, 2022 IST | Desk Team

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न राज्य द्रमुक सरकार की विकास योजनाओं की नकल करने का प्रयास कर रहे हैं।

tamil nadu   राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा    cm stalin
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि देश के विभिन्न राज्य द्रमुक सरकार की विकास योजनाओं की नकल करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन राज्य के कुछ राजनीतिक दल यह दावा कर सरकार की आलोचना कर रहे हैं कि उसने चुनाव में पार्टी द्वारा किये गए वादे पूरे नहीं किये।एक कार्यक्रम में बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने तमिलनाडु में लागू योजनाओं और विकास की सराहना की जिसे सुनकर उन्हें गर्व हुआ।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने अन्य दलों पर साधा निशाना 
मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कुछ पार्टियां ऐसी हैं जो हमेशा उन योजनाओं की आलोचना करती हैं जिन्हें दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा अपनाया और सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि उस पार्टी के लोगों की खीझ है जो अपनी आंतरिक समस्याओं से जूझ रही है।उक्त कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला और मुख्यमंत्री ने 663 करोड़ रुपये की लागत वाली 748 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 272 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 229 योजनाओं की शुरुआत की।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×