W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इस क्रिकेटर के प्यार में पागल हो गयी थीं प्रियंका चोपड़ा

NULL

07:31 PM Oct 23, 2017 IST | Desk Team

NULL

Advertisement
इस क्रिकेटर के प्यार में पागल हो गयी थीं प्रियंका चोपड़ा
Advertisement

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में हैं। प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी पूरी दुनिया में है। आज प्रियंका जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था बल्कि बहुत ज्यादा मुश्किल रहा है। प्रियंका ने अपने फिल्मी कैरियर में हर कदम पर नई चुनौती का सामना करा है।

आज प्रियंका एक ग्लोबल आइकॉन है। प्रियंका ने आज जो भी मुकाम हासिल किया है उसमें उनकी कड़ी मेहनत है। जानी-मानी वैरायटी मैगजीन ने शुक्रवार को प्रियंका को ‘पॉवर ऑफ वुमन’ का टाइटल दिया है। जब प्रियंका इस इवेंट पर आईं तो उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा के बड़ा खुलासा किया था। बता दें कि यह बात उनके कैरियर के शुरूआती दिनों कि है।

‘रिप्लेसेबल’ नहीं ‘स्टेबल’ बनना चाहती हूं

प्रियंका ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और यह कहा, ”जब मेरा कैरियर शुरू हुआ था तब मैं 18 या 19 साल की थी। उस समय मुझे हास्यास्पद शर्तों पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। मुझे मेरे काम के लिए कम सैलरी दी जाती थी। मुझसे यह भी कहा जाता था कि कम सैलरी लो, ज्यादा डिमांड करने पर तुम्हें किसी और से रिप्लेस कर दिया जाएगा।”

प्रियंका ने कहा कि इस एंटरटेनमेंट बिजनेस में महिलाएं रिप्लेसेबल हैं। प्रियंका ने कहा यह घटना मुझे ताउम्र याद रहेगी। इस घटना को मैं कभी नहीं भूल सकती। उसी दिन से मैंने ठान लिया था कि मुझे इस इंडस्ट्री में स्टेबल बनना है, ना कि रिप्लेसेबल।

पसंदीदा क्रिकेटर गौतम गंभीर हैं

क्रिकेट और बॉलीवुड का बहुत ही पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। हर रोज किसी भी क्रिकेटर का नाम बॉलीवुड की हसीना के साथ जुड़ जाता है। आजकल क्रिकेट और बॉलीवुड में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर की बातें होती रहती हैं। कुछ दिन पहले हार्दिक पंड्या  के एक ट्विटर पोस्ट से यह कयास लगाया जा रहा था कि उनका और परिनीती चोपड़ा के बीच में कुछ चल रहा है।

प्रियंका चोपड़ा का दिल भी एक क्रिकेटर के ऊपर आ गया था। प्रियंका ने बताया कि उन्हें भारतीया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर बहुत पसंद है। गौतम गंभीर प्रियंका चोपड़ा के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें गौतम गंभीर की बल्लेबाजी काफी पसंद है। प्रियंका को जब भी मौका मिलता था तो वह गौतम गंभीर की बल्लेबाजी जरूर देखती थीं। प्रियंका ने गौतम गंभीर की खूब तारीफ की थी।

प्रियंका चोपड़ा का कैरियर

प्रियंका चोपड़ा ने 2000 साल में मिस वर्ल्ड  का खिताब जीता था। प्रियंका ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत 2003 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से की थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सनी देओल थे। इस फिल्म के बाद प्रियंका ने अंदाज, एतराज, फैशन जैसी सुपरहीट फिल्मों में काम किया है।

प्रियंका को पहचान मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ से ही मिली थी। प्रियंका ने अपनी मेहनत के दम पर अभिनय के क्षेत्र में अहम मुकाम हासिल किया है। प्रियंका आज सबसे ज्यादा वेतन पाने वाली अभिनेत्री हैं। प्रियंका भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मशहूर हैं। प्रियंका इस वक्त हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×