Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Tantrik Rape Case News: 'तुम पर बुरी आत्मा का साया है, तुम्हें शरीरिक संबंध...', तांत्रिक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

07:55 PM Aug 12, 2025 IST | Amit Kumar
Tantrik Rape Case News

Tantrik Rape Case News: मुंबई से सटे विरार में समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल की एक नाबालिग लड़की को दो लोगों ने 'भूत-प्रेत उतारने' के बहाने अपनी हैवानियत का कई बार शिकार बनाया। वहीं पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tantrik Rape Case News: जानें पूरा मामाला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित नाबालिग की मुलाकात कुछ महीने पहले विरार के एक मंदिर में 22 साल के Tantrik प्रेम पाटिल से हुई थी। ऐसे में Tantrik ने लड़की से कहा की तुम पर किसी बुरी आत्मा का साया है और इससे निजात पाने के लिए उसे शारीरिक संबंध बनाना होगा। पुलिस को दी गई जानकारी में पीड़िता ने आगे बताया की 30 जुलाई को तांत्रिक और उसके साथी करण पाटिल उसे विरार के राजोडी बीच के पास एक लॉज में ले गए। जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

ऐसे पुलिस तक पहुंची पीड़िता

इस बीच वारदात होने के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने एक दोस्त को बताई। इस दौरान उस दोस्त ने पीड़िता को पुलिस शिकायत दर्ज कराने के लिए फोर्स किया। इसके बाद, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर विरार पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों के खिलाफ POCSO के तहत दर्ज हुआ केस

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (POCSO) और महाराष्ट्र में अमानवीय आचरण और काला जादू निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Hapur Mother Killed Child: रोज़ाना हमें कई आपराधिक मामले सुनने को मिलते हैं। कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिनमें हमारे अपने ही हमारी जान के दुश्मन बन जाते हैं। आप देशभर से सुनते होंगे कि आज आपसी झड़पों में किसी की जान चली गई तो किसी को काफी नुकसान हुआ। इसी बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

हापुड़ की घटना

यूपी के हापुड़ जिले में एक एक मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की ही जान ले ली। बताया जाता है पति से हुए झगड़े के दौरान गुस्से में उसने अपने डेढ़ साल के मासूम को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना से आसपास में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस की पकड़ में है आरोपी मां

बच्चे के पिता ने थाने में घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में रहने वाले वसीम की शादी 5 साल पहले बिहार निवासी शबाना से हुई थी। शादी के बाद शबाना से उसके दो बच्चे हुए।

मृत बच्चे के बाप ने क्या बताया?

वसीम का आरोप है कि उसकी पत्नी आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करती थी। सोमवार को झगड़े के दौरान ही उसने गुस्से में आकर डेढ़ साल के मासूम बच्चे अहद को गोद में उठाकर दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मासूम बच्चे को गोद में उठाकर देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। Hapur Mother Killed Child

आगे पढ़ें...

Advertisement
Next Article