Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Tanya Mittal in Bigg Boss 19: कौन है महाकुंभ गर्ल Tanya Mittal, BB19 में अटपटे बयान से हो रही है वायरल

02:32 PM Aug 27, 2025 IST | Anjali Dahiya
Tanya Mittal in Bigg Boss 19

Tanya Mittal in Bigg Boss 19: 'Bigg Boss' अपने 19वें सीजन के साथ 24 अगस्त को पर लौट चुका है। हमेशा की तरह, सलमान खान होस्ट के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अपने खास अंदाज, हाजिरजवाबी और दमदार उपस्थिति के साथ सलमान के शो में कई चर्च‍ित और व‍िवाद‍ित चेहरे चार चांद लगा रहे हैं।

नए घरवालों की ताजगी, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ, यह रियलिटी शो फिर से सुर्खियों में छाने के लिए तैयार है। वही इस सीजन में मॉडल, इंफ्लुएंसर और उद्यमी तान्या मित्तल भी शाम‍िल हैं। फैंस उत्सुक हैं कि वह बिग बॉस के घर के अनिश्चित और अक्सर अस्थिर माहौल में कैसे खुद को संभालेंगी। आइये आपको बताते हैं क‍ि तान्‍या म‍ित्‍तल आख‍िर हैं कौन?

Tanya Mittal in Bigg Boss 19

तान्या मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं। वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ही नहीं बल्कि एंटरप्रेन्योर भी हैं। तान्या फिलहाल खुद के ब्रांड ‘हैंडमेड विथ लव बाय तान्या’ चलाती हैं। ये ब्रांड हैंडबैग, हैंडकफ्स और साड़ियां बनाती हैं। सोशल मीडिया पर भी तान्या अपने इस बिजनेस को प्रमोट करती नजर आती हैं। वहीं बिजनेसवुमन बनने से पहले तान्या मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। इंफ्लुएंसर ने साल 2018 में मिस एशिया टूरिज्म का खिताब जीता था।

वहीं इसके साथ ही वो लेबनान में मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट में भी भाग ले चुकी हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाली तान्या आज सोशल मीडिया पर बड़ा नाम हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब उन्होंने अपना पॉडकास्ट भी शुरू किया है। इसके साथ ही वो आध्यात्मिक कहानियां अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं।

Advertisement
Tanya Mittal in Bigg Boss 19

क्यों महाकुंभ में वायरल हुई थी तान्या

आपको बता दें महाकुंभ 2025 इस बार प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शुरू हुआ और 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के अंतिम शाही स्नान के साथ खत्म हुआ। इस पूरे महाकुम्भ के दौरान जहां मोनालिसा लाइमलाइट में छाई रहीं, तो वहीं दूसरी तरफ तान्या मित्तल भी चर्चा में आई थीं।

तान्या ने ये दावा किया था कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दौरान मची भगदड़ में सेक्टर 21 में एक इलाके में भगदड़ मच गई थी और उनकी आंखों के सामने कई लोगों ने दम तोड़ दिया था। यही नहीं उन्होंने अधिकारियों पर करने का इल्जाम भी लगाया था और साथ ही ये दावा भी किया था कि लोग उनके पेड़ों पर गिर रहे थे। उनका कहना था कि उन्होंने लाशों के बीच में से मोबाइल निकालकर अफसरों को फोन किया था।

Tanya Mittal in Bigg Boss 19

BB19 में भी हो रही वायरल

घर में एंट्री करते ही तान्या ने साफ जता दिया कि वो चाहती हैं सभी उन्हें 'बॉस' कहकर बुलाएं। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक में लिया तो कुछ ने इसे ओवरकॉन्फिडेंस बता दिया। कई यूजर्स ने तान्या को उनके इस बर्ताव के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं किसी ने उन्हें 'उर्वशी रौतेला 2.0' तक कह दिया।

इतना ही नहीं, प्रणित मोरे के साथ बातचीत में तान्या ने तर्क दिया कि उन्होंने बिना अपनी संस्कृति छोड़े और बिना ग्लैमरस इमेज के यहां तक सफर तय किया है। उनका कहना है कि जहां बाकी अभिनेत्रियों को अपनी पहचान और कपड़ों से समझौता करना पड़ता है, वहीं उन्होंने साड़ी पहनकर ही बिग बॉस जैसे प्लैटफॉर्म में हिस्सा लिया। इसे वह अपनी उपलब्धि मानती हैं।

आपको बता दे तान्या मित्तल के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब उन्होंने अपना पॉडकास्ट भी शुरू किया है। इसके साथ ही वो आध्यात्मिक कहानियां अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं।

Also Read: Bigg Boss 19 Highest Paid Contestant: ये है Bigg Boss 19 का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट, लाखों में मिल रही है फीस

Advertisement
Next Article