तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर की पकड़ी ग्रामेटिकल मिस्टेक, पोस्ट देख फैंस ने भी दी एडिट करने की सलाह
दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म द लेडी किलर के सेट से एक वीडियो साझा की थी,इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में ग्रामेटिकल गलती कर दी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने वीडियो पर कमेंट कर अभिनेता को सही करते हुए लिखा
02:43 PM May 29, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड अभिनेत अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अपने लाइफ से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं।वही अर्जुन के पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होते रहते हैं। वही हाल में ही अर्जुन ने अपने फिल्म के सेट से वर्क आउट करते हुए एक वीडियो साझा की थी। जिसके बाद उस पोस्ट को उन्हें दुबारा एडिट भी करनी पड़ी थी। और पोस्ट एडिट करते हुए एक्टर ने अभिनेत्री तारा सुतरिया का धन्यवाद भी किया था।
Advertisement
तारा सुतारिया ने अर्जुन कपूर की पकड़ी ग्रामेटिकल मिस्टेक
दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म द लेडी किलर के सेट से एक वीडियो साझा की थी, जिसमें वो वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में ग्रामेटिकल गलती कर दी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने वीडियो पर कमेंट कर अभिनेता को सही करते हुए लिखा, इन और एट का मतलब समझाया।
अर्जुन कपूर ने दिया यह जवाब
वहीं, इन सबको देख अभिनेता की पोस्ट में एक फैन कमेंट कर लिखा, अर्जुन भाई इससे पहले की मीम्स बने.. इसको बदल लो….। फैन को दिलचस्प अंदाज में जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, तारा सुतारिया आपके और मेरे लिए हर सही कैप्शनों को लिखने का इंतजार नहीं कर सकती। जब हम वी 2 को प्रमोट कर रहे होंगे… मैं जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्रोफेसर सुतारिया को सौंप दूंगा….।
Advertisement