W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा - भाजपा के पास केंद्रीय एजेंसियां हैं, तो मेरे साथ भगवान कृष्ण

आप के संयोजक केजरीवाल ने भाजपा की तुलना महाभारत के हारे हुए खलनायक कौरवों से की और अपने पक्ष की तुलना पांडवों से की जो हिंदू महाकाव्य के विजेता नायक हैं।

10:28 PM Aug 22, 2022 IST | Desk Team

आप के संयोजक केजरीवाल ने भाजपा की तुलना महाभारत के हारे हुए खलनायक कौरवों से की और अपने पक्ष की तुलना पांडवों से की जो हिंदू महाकाव्य के विजेता नायक हैं।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा   भाजपा के पास केंद्रीय एजेंसियां हैं  तो मेरे साथ भगवान कृष्ण
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच के मुकाबले को महाभारत की तरह धर्मयुद्ध के रूप में दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राज्य के सत्ताधारी दल के पास केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों की ‘सेना’ है, तो उनके सिर पर ‘भगवान कृष्ण का हाथ’ है।
Advertisement
आप के संयोजक केजरीवाल ने भाजपा की तुलना महाभारत के हारे हुए खलनायक कौरवों से की और अपने पक्ष की तुलना पांडवों से की जो हिंदू महाकाव्य के विजेता नायक हैं।चुनावी राज्य के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे में एक टाउनहॉल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित गुजरात बदलाव के लिए तरस रहा है और आप को लोगों का अपार समर्थन मिला है। केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा।
अंत में भगवान की जीत होगी – केजरीवाल
केजरीवाल ने बताया कि किस तरह दुर्योधन (कौरव पक्ष) और अर्जुन (पांडव पक्ष) ने 18-दिवसीय युद्ध शुरू होने से पहले समर्थन के लिए भगवान कृष्ण से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन ने कहा कि वह भगवान कृष्ण को अपनी तरफ चाहते हैं, जबकि दुर्योधन ने उनकी सेना मांगी।केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज इन लोगों (भाजपा के संदर्भ में) के पास सभी सेनाएं, सत्ता, सीबीआई, ईडी, आयकर, पुलिस और बहुत सारा पैसा है। हमारे पास श्री कृष्ण हैं। हमारे पास भगवान हैं और अंत में भगवान की जीत होगी। भगवान लोगों के दिलों में रहते हैं, जनता भगवान है। वे (भाजपा) हमें परेशान कर सकते हैं, लेकिन लोग हमारे साथ हैं।’’
Advertisement
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में दूरगामी सुधार लागू किए हैं जो आजादी के 75 वर्षों में नहीं देखे गए थे।केजरीवाल ने अपनी पार्टी के चुनाव पूर्व वादे को एक बार फिर दोहराया जिसमें 10 लाख सरकारी नौकरी देने, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने और 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 3,000 रुपये भत्ता देने की बात शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून लाएगी।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×