Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तरनतारन के एक्सिस बैंक लूट कांड सुलझा, महिला समेत 2 गिरफ्तार

NULL

07:17 PM Dec 20, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना- तरनतारन : तरनतारन पुलिस ने 5 दिन पहले नोरंगाबाद एक्सिस बैंक में हुई लुट की वारदात को सुलझाते हुए दो महिलाओं समय सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके 1 महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लाख 5 हजार रुपये की नगदी व 625 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 कारतूस, 1800 नशीली गोलिया व वारदात में इस्तेमाल कार को बरामद किया है।

इन्होंने पहले भी गांव ठठिया महंता में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके भी सुलझने के आसार है। गिरफ्तार आरोपी सिकन्द्रपाल सिंह व रणबीर कौर है। जबकि पंजाब सिंह, जोबनजीत सिंह, रणजोध सिंह, जसवंत कौर व सरबजीत सिंह फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

तरनतारन पुलिस के सीनियर पुलिस कप्तान दर्शन सिंह मान ने बताया कि 5 दिन पहले 4 नकाबपोशधारियों द्वारा हथियारों की नोंक पर इस घटना को अंजाम दिया गया था। जिन्हें गिरफतार कर लिया गया है। पुलिस ने लूट के दौरान प्रयोग की गई कार भी बरामद की है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article