Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तरनतारन पुलिस द्वारा 5 करोड़ की हेरोइन समेत एक शख्स गिरफ्तार

NULL

03:13 PM Apr 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-तरनतारण : बीती रात पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारण की पुलिस ने सीआईए स्टाफ की सहायता से सरहदी गांव के एक शख्स को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे एक देसी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुए है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ ने सीमा के नजदीक गांव भूसे ड्रेन पुल के नजदीक मोटर साइकिल सवार एक शख्स को गिरफतार किया, जिससे नाजायज हथियारों के साथ-साथ एक किलो हेरोइन बरामद हुई है।

पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार के कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है। पकड़े गए शख्स की पहचान तरताज सिंह है और वह सरा अमानत खान गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की तह में जाने के लिए जुटी है। पुलिस तफतीश के तहत यह जानने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन किस को सप्लाई करने जा रहा था और वह कहां से इसे लाया था।

– सुनीलराय कामरेड

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article